MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने ऑलराउंडर क्रांति गौड़ को किया वीडियो कॉल, बोले- आपने देश और प्रदेश को गौरवांवित किया

डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉल के दौरान महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के लिए क्रांति गौर को बधाई दी, और 1 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की। उन्होंने उनकी उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और एथलीटों के लिए समर्थन का आश्वासन दिया।

Madhya Pradesh: महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रांति गौड़ से वीडियो कॉल पर बात की। छतरपुर की बेटी क्रांति से भावनात्मक संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके प्रदर्शन की सराहना की और एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की।

मैच देखकर आनंद आ गया- CM

मुख्यमंत्री ने कहा, "मैच देखकर आनंद आ गया। हमें गर्व है कि हमारी छोटी बहन ने रिकॉर्ड बनाया। यह गौरव और बढ़ जाता है जब रिकॉर्ड बनाने वाली बेटी प्रदेश की हो। क्रांति ने सच में क्रांति कर दी।" उन्होंने क्रांति से पूछा कि जीत के बाद नींद आई या नहीं, जिस पर क्रांति ने मुस्कराते हुए कहा, "उस दिन तो सुकून की नींद आई, लेकिन फाइनल से पहले चिंता जरूर थी।"

Madhya Pradesh

सीएम डॉ. यादव ने कहा, "फाइनल में आपका परफॉर्मेंस जबरदस्त था। आपके खेल से अन्य खिलाड़ियों और युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। हमारी बहन-बेटियां भी इसी तरह आगे बढ़ें, यही हमारा प्रयास है।" उन्होंने क्रांति को बधाई देते हुए कहा, "मेरी तरफ से माता-पिता और परिवार को नमस्कार। हमारी सरकार खिलाड़ियों की हर संभव मदद करेगी।"

सोशल मीडिया पर भी साझा की खुशी

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस वीडियो कॉल का जिक्र करते हुए लिखा, "विश्व विजेता महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी और मध्यप्रदेश की गौरव क्रांति गौड़ को आज वीडियो कॉल करके ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व विजय की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने लगन और परिश्रम से आप ऐसे ही आगे बढ़ते रहिए, देश और प्रदेश का नाम रोशन करते रहिए।"

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते रहे हैं CM

ये पहली बार नहीं है जब सीएम मोहन यादव ने खिलाड़ियों की तारीफ की हो। इसके पहले भी कई मौकों पर मुख्यमंत्री को खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते और अच्छे खेल प्रदर्शन पर उन्हें पुरुस्कृत करते रहे हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+