क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

मध्यप्रदेश: भाजपा नेता मनोहर ऊंटवाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Google Oneindia News

भोपाल। मध्यप्रदेश के आगर-मालवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे। 53 वर्षीय ऊंटवाल का दिल्ली के मेदांता स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा था। यहां उन्हें ब्रेन हेमरेज से पीड़ित होने के बाद भर्ती कराया गया था। ऊंटवाल साल 2018 में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में आगर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए थे।

Recommended Video

Madhya Pradesh : BJP MLA Manohar Untwal का निधन, Shivraj Singh ने जताया शोक | Oneindia Hindi
bjp, madhya pradesh, madhya pradesh bjp, bjp leader, manohar untwal, bjp mla, agar constituency, shivraj singh chauhan, kamal nath, gopal bhargav, delhi, भाजपा, मध्यप्रदेश, मध्यप्रदेश भाजपा, भाजपा नेता, मनोहर ऊंटवाल, भाजपा विधायक, आगर विधानसभा क्षेत्र, शिवराज सिंह चौहान, कमलनाथ, गोपाल भार्गव, दिल्ली

बता दें उन्होंने आगर विधानसभा सीट जीतने के बाद अपनी लोकसभा सदस्यता खाली कर दी थी। 2014 के संसदीय चुनावों में वह देवास निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार सांसद बने थे। बताया जा रहा है कि उनका पार्थिव शरीर मध्यप्रदेश भेजा जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में पार्टी के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मनोहर ऊंटवाल के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'प्रदेश के आगर के विधायक मनोहर ऊंटवाल के दुःखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।'

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, 'आज ही सवेरे श्री मनोहर ऊंटवाल जी ने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके असमय निधन से मध्यप्रदेश की जनता ने अपने प्रिय सेवक को खोया है। उनका पूरा जीवन प्रदेश एवं देशवासियों की सेवा में समर्पित रहा। उनका निधन पूरे मध्यप्रदेश की क्षति है।'

एक अन्य ट्वीट में शिवराज ने कहा, 'श्री मनोहर ऊंटवाल जी मेरे व्यक्तिगत मित्र थे, भाई थे, निकट सहयोगी थे। मध्यप्रदेश भाजपा ने अपने प्रिय कार्यकर्ता को खोया है और मैंने अपने व्यक्तिगत मित्र को। भगवान उनके परिवार को यह असह्य वेदना सहने की शक्ति दे। बड़े गौर से सुन रहा था जमाना, तुम ही सो गए दास्तां कहते, कहते।'

भाजपा नेता गोपाल भार्गव ने भी ऊंटवाल के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'भाजपा विधायक दल परिवार के सदस्य और मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री मनोहर ऊंटवाल जी के दुखद निधन का समाचार मिला। मन व्यथित है, और दुखी है। उनका असामयिक निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान दें। ॐ शांति...'

महात्मा गांधी पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने दी बापू को श्रद्धांजलि

Comments
English summary
madhya pradesh bjp mla manohar untwal passes away after a prolonged illness, he was mla from agar constituency.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X