एमपी के एक और भाजपा नेता ने की CAA की आलोचना, लिखा मैं भेड़ नहीं
भोपाल। मध्य प्रदेश के मैहर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी द्वारा सीएए का विरोध करने के बाद पार्टी के अन्य नेता ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आवाज उठाई है। बीजेपी नेता अजीत बोरासी ने सीएए के खिलाफ कहा कि इस काननू से ना केवल मुस्लिम बल्कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी भी प्रभावित होंगे।

अरुण बोरासी ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा, 'NRC और CAA में केवल मुसलमानों का नुकसान नहीं, SC,ST,OBC भी जाएंगे। 1 बार जरूर पढ़ें, सब समझ आ जायेगा। मैं भेड़ नहीं जो गलत के पीछे भी चलता रहूं।' बोरासी के पिता प्रेमचंद्र गुड्डू उज्जैन से कांग्रेस सांसद रह चुके हैं। पिता-पुत्र ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 से पहले ही बीजेपी का दामन थामा था। पार्टी ने अजीत बोरासी को विधानसभा चुनाव में टिकट भी दिया था।
इसके पहले, जनवरी में मैहर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने नागरिकता संसोधन कानून को देश के लिए खतरनाक बताया था। उन्होंने कहा था कि या तो आप संविधान का पालन करें या इसे फाड़ दें हैं क्योंकि यह धर्मनिरपेक्षता पर जोर देता है और देश को धार्मिक आधार पर विभाजित नहीं किया जा सकता है। फिर भी देश को धर्म के आधार पर विभाजित किया जा रहा है।'
बता दें कि देश के कई राज्यों में इस कानून के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए-एनआरसी के खिलाफ मुस्लिम महिलाएं 15 दिसंबर से धरने पर बैठी हैं। इन महिलाओं की मांग है कि मोदी सरकार नागरिकता संशोधन कानून को वापस ले। जबकि सरकार का कहना कि वो इस कानून को वापस नहीं लेंगे। सरकार का कहना है कि विपक्ष सीएए के मुद्दे पर लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications