MP में BJP को करारा झटका, दिग्‍ग्‍ज नेता और विधानसभा स्‍पीकर रोहाणी का निधन

Madhya Pradesh Assembly Speaker Ishwar Das Rohani passes away
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष और पांचवी बार चुनाव लड़ने के लिए तैयार भाजपा उम्मीदवार ईश्वरदास रोहाणी का मंगलवार को जबलपुर में हृदयाघात से निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और जबलपुर से विधायक रोहाणी दो बार विधानसभा अध्यक्ष चुने गए थे। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक रोहाणी को दोपहर लगभग 11.20 बजे अचानक ही सीने में दर्द की शिकायत हुई जिस पर तत्काल ही परिजनों ने उन्हें दस मिनट के भीतर जबलपुर अस्पताल में भर्ती कराया।

एक घंटे तक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें 12.30 बजे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान उनकी सांस रूक गई थी और डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए इलेक्ट्रिक शॉक भी दिए। किंतु उन्हें बचाया नहीं जा सका। 1998-2003 के बीच उन्होंने विधानसभा के उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाली थी। रोहाणी की अचानक मौत ने बीजेपी की बड़ी क्षति है। हाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें उम्मीदवारों की पहली सूची में शामिल कर कैंट क्षेत्र से टिकट दिया गया था।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता की मौत जैसे ही शहर में फैली शहर में जहां उनके चहेतों में शौक की लहर दौड़ गई वहीं कुछ ही पलों में नेताओं और उनके मित्रों का जमावड़ा घर से लेकर अस्पताल तक लग गया। जानकारी के मुताबिक रोहाणी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ बुधवार को किया जाएगा। बुधवार को सुबह 10 बजे राजकीय सम्मान के साथ गौरीघाट मोक्षधाम पर ईश्वर दास रोहाणी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+