क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: 230 सीटों पर वोटिंग खत्म, 74.61 फीसदी मतदान

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज 230 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। पढ़िए, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान का पल-पल का लाइव अपडेट।

Google Oneindia News

Recommended Video

    Madhya Pradesh और Mizoram में 75% Voting, जाने किसी बनेगी Government | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 230 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया है। इस बार 74.61 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान के मद्देनजर चुनाव आयोग ने राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पिछले 15 साल से मध्य प्रदेश की सत्ता पर काबिज शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर से प्रदेश में कमल खिलाने का दावा कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस भी सत्ता विरोधी लहर के बलबूते अपना वनवास खत्म करने का प्रयास कर रही है। बसपा और सपा के चुनावी मैदान में उतरने से मध्य प्रदेश का मुकाबला रोचक हो गया है। पढ़िए, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान का पल-पल का लाइव अपडेट।

    madhya pradesh assembly elections 2018

    Newest First Oldest First
    5:37 PM, 28 Nov

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 230 सीटों पर वोटिंग खत्म, 74.61 फीसदी मतदान
    3:45 PM, 28 Nov

    मध्य प्रदेश में मतदान ने पकड़ी रफ्तार, दोपहर 3 बजे तक 50 फीसदी वोटिंग, प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर हो रहा है मतदान
    2:10 PM, 28 Nov

    मध्य प्रदेश में दोपहर एक बजे तक 27 फीसदी मतदान, कई जगहों पर ईवीएम में खराबी की शिकायतों के बीच मतदान जारी
    2:02 PM, 28 Nov

    पोलिंग बूथ के बाहर चुनाव निशान दिखाने के आरोप पर बोले कांग्रेस नेता कमलनाथ- मैंने पहले ही अपना वोट डाल दिया था, जब मीडिया से जुड़े लोगों ने मुझसे पूछा कि मैंने किसके लिए मतदान किया है, उस समय मैंने अपनी हथेली को दिखाया
    1:42 PM, 28 Nov

    कुछ जगहों से ईवीएम और वीवीपैट मशीनों में खराबी की शिकायत मिली है, जिन्हें बदला गया है। अगर किसी पोलिंग बूथ पर मतदाता वोट डालने से वंचित रहते हैं तो वहां पुनर्मतदान कराने पर विचार होगा: मुख्य चुनाव आयुक्त
    1:40 PM, 28 Nov

    ईवीएम में खराबी की शिकायतों पर कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की मतदान के लिए समय बढ़ाने की मांग, मुख्य चुनाव आयुक्त बोले- स्थानीय चुनाव अधिकारी ले सकते हैं फैसला
    1:26 PM, 28 Nov

    मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राकेश सिंह ने परिवार संग डाला अपना वोट, वोट डालकर किया भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा
    12:26 PM, 28 Nov

    मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटों के लिए वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 21 फीसदी मतदान, कई जगह से मिली खराब ईवीएम की शिकायत
    11:11 AM, 28 Nov

    मध्य प्रदेश के इंदौर में बग्गी पर बैठकर अपना वोट डालने पोलिंग बूथ पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, किया भाजपा की जीत का दावा
    11:09 AM, 28 Nov

    मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि 11 दिसंबर को जब चुनाव परिणाम आएंगे तो कांग्रेस जनता के आशीर्वाद से मध्य प्रदेश में सरकार बनाएगी: ज्योतिरादित्य सिंधिया
    10:33 AM, 28 Nov

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान गुना में एक और इंदौर में चुनाव आयोग के दो अधिकारियों की हृदय गति रुकने से मौत
    10:18 AM, 28 Nov

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डाला अपना वोट, वोट डालने के बाद बोले सिंधिया-प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार
    10:13 AM, 28 Nov

    मध्य प्रदेश के अगर मालवा पोलिंग बूथ पर 101 साल की वृद्ध महिला ने डाला अपना वोट, 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी
    9:52 AM, 28 Nov

    भोपाल में सैंट मेरी पोलिंग बूथ के 200 मीटर के दायरे में पुलिस ने जब्त की भाजपा पोलिंग एजेंट से चुनाव प्रचार सामग्री, एक युवक हिरासत में
    9:37 AM, 28 Nov

    कई जिलों में खराब ईवीएम की शिकायत, उज्जैन में बदली गईं 2 खराब ईवीएम, अलीराजपुर में 11 VVPAT मशीनें बदली गईं, बुरहानपुर में बदली गईं 5 VVPAT और 2 ईवीएम
    9:31 AM, 28 Nov

    हम लोगों ने 200 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है और हमारे लाखों कार्यकर्ता इसे पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं: शिवराज सिंह चौहान
    9:31 AM, 28 Nov

    सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी में डाला अपना वोट, वोट डालकर बोले शिवराज- हम 100% निश्चिंत हैं कि बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
    9:19 AM, 28 Nov

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट डाल रहे वोटरों में उत्साह, भोपाल में पोलिंग बूथ के बाहर बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंचे युवा वोटर
    8:49 AM, 28 Nov

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी के पोलिंग बूथ पर डाला अपना वोट, कांग्रेस के सिद्धार्थ लाडा के खिलाफ हैं चुनाव मैदान
    8:41 AM, 28 Nov

    कांग्रेस नेता कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में डाला वोट।
    8:40 AM, 28 Nov

    मध्य प्रदेश: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी में अपना वोट डाला।
    8:39 AM, 28 Nov

    MP चुनाव: इंदौर के बाद ग्वालियर में भी ईवीएम खराब
    8:39 AM, 28 Nov

    MP चुनाव: इंदौर के पंचशीलनगर में इवीएम खराब, रुका मतदान
    8:34 AM, 28 Nov

    पीएम मोदी ने किया Tweet-आज मध्य प्रदेश में मतदान का दिन है। प्रदेश के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में भाग लें और भारी संख्या में मतदान करें।
    8:26 AM, 28 Nov

    मध्य प्रदेश में जीत को लेकर पूरा भरोसा: शिवराज सिंह चौहान
    8:26 AM, 28 Nov

    एक-एक वोट एमपी को बेहतर भविष्य देगा: शिवराज सिंह चौहान
    8:16 AM, 28 Nov

    कांग्रेस नेता कमलनाथ ने छिंडवाड़ा स्थित हनुमान मंदिर में की पूजा, मध्य प्रदेश की जनता में जताया भरोसा।
    8:16 AM, 28 Nov

    मध्य प्रदेश की 230 सीटों के लिए राज्य में मतदान जारी, इंदौर के एक पोलिंग बूथ की तस्वीरें।
    8:15 AM, 28 Nov

    हम किसानों की बात करेंगे, वो राम मंदिर और मूर्ति की बात करेंगे: दिग्विजय सिंह
    8:14 AM, 28 Nov

    बीती रात साड़ी और शराब बांटा गया, प्रशासन निष्क्रिय है: दिग्विजय सिंह
    READ MORE

    Comments
    English summary
    Madhya Pradesh Assembly Elections 2018 Polling Live Updates.
    देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
    For Daily Alerts
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X
    X