विरासत का गौरव, विकास की नई उड़ान ही अब मध्यप्रदेश की नई पहचान: सीएम मोहन यादव
मध्य प्रदेश अपना 71वां स्थापना दिवस मना रहा है, जिसमें राज्य को संस्कृति और इतिहास की एक जीवित पहचान के रूप में दर्शाने पर जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री औद्योगिक विकास, निवेश, कृषि और पर्यटन से बढ़ी हुई आर्थिक गति पर प्रकाश डालते हैं, और एक समृद्ध, आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए व्यापक जन भागीदारी को प्रोत्साहित करते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस (1 नवंबर) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। स्थापना दिवस पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश केवल एक भौगोलिक इकाई नहीं है, बल्कि यह समृद्ध भारतीय संस्कृति, गौरवशाली इतिहास, आध्यात्मिक चेतना और असीम संभावनाओं की जीवंत पहचान है।

उन्होंने कहा कि बीमारू राज्य से विकासशील मध्यप्रदेश तक की 71 वर्षों की लंबी यात्रा में कई अच्छे-बुरे अनुभव मिले, लेकिन अब मध्यप्रदेश बदल रहा है। विरासत का गौरव और विकास की नई उड़ान ही अब प्रदेश की नई पहचान बन गई है।
*अर्थव्यवस्था को मिली नई ऊर्जा*
डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में तेजी से हो रहे औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन, बढ़ती कृषि विकास दर और पर्यटन सुविधाओं में तेज वृद्धि से राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा और नया संबल मिला है।
*जनभागीदारी से बनेगा नया मध्यप्रदेश*
मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक संकल्प, जनभागीदारी और अथक परिश्रम से सभी मिलकर एक नया मध्यप्रदेश बनाएंगे, ऐसा प्रदेश जो विरासत से विकास के मामले में देश-विदेश में एक उदाहरण बने। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में सरकार के साथ सहभागी बनने का आह्वान किया।


Click it and Unblock the Notifications
