इंदौर में बड़ा सड़क हादसा, 5 स्कूली बच्चों समेत 6 की मौत

ये हादसा तब हुआ जब बस बच्चों को लेकर स्कूल से लौट रही थी।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इंदौर के कनाडिया रोड पर स्कूली बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच स्कूली बच्चे और 1 बस ड्राइवर की मौत हो गई है। वहीं 6 बच्चों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि ट्रक का स्टियरिंग में कोई खराबी आ गई थी जिस वजह से ये हादसा हुआ है। ये हादसा तब हुआ जब बस बच्चों को लेकर स्कूल से लौट रही थी।

इंदौर में बड़ा सड़क हादसा, 5 स्कूली बच्चों की मौत

बस दिल्ली पब्लिक स्कूल की थी। ट्रक ने बस को सामने से टक्कर मारी। बताया जा रहा है कि स्कूल बस का स्टेयरिंग फेल हो गया था और उस दौरान उसकी गति काफी तेज थी। प्रदेश के गृह व परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने घटना के जांच के आदेश दिए। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने मृतक बच्चों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और परिवार की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने घायलों के बेहतर ईलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल बच्चों को बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन यहां 5 बच्चों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे एसपी क्राइम ब्रांच मनोज राय ने पुष्टि करते हुए बताया कि 5 बच्चों की मौत हुई जबकि ड्राइवर ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल छूटने के बाद बस बच्चों को छोड़ने स्कूल से रवाना हुई थी। उसी दौरान बिचौली मर्दाना बायपास पर ओवर ब्रिज के पास लोडेड ट्रक ने स्कूल बस को सामने से टक्कर मार दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+