फिर फिसली मिस्त्री की जुबान, मोदी को कहा हत्यारा
लखनऊ। कांग्रेस के महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में राबर्ट वाड्रा के जमीन सौंदों के सवाल पर अपना आपा खो बैठे। मिस्त्री ने कहा कि मीडिया का एक धड़ा चार दिन से वाड्रा के खिलाफ प्रायोजित कार्यक्रम चला रहा है। उन्होंने कहा कि राबर्ट वाड्रा को बेवजह टारगेट किया जा रहा है। मीडिया मोदी के गुजरात में जमीन के सौदों की जांच नहीं करना चाहता है।

मिस्त्री यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि भाजपा गांधी परिवार को बदनाम करने के लिए मीडिया में षड़यंत्र रच रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा दंगे कराके चुनाव जीतती है। वहीं जब कुछ पत्रकारों ने उनसे पूछा इसके बावजूद भी नरेंद्र मोदी चुनाव जीत रहे हैं तो मिस्त्री आग बबूला हो गये और उन्होंने सभी मर्यादाओ को तोड़ते हुए ऐसा कह दिया जो उन्हें नहीं कहना चाहिए था।
मिस्त्री ने कहा कि, 'उसका नाम मेरे सामने मत लो, मेरा खून खौल जाता है सुन लीजिये।' गौरतलब है कि 2014 लोकसभा चुनाव में मिस्त्री ने मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था और उनकी जमानत जब्त हो गयी थी। मिस्त्री ने कहा कि मोदी तर्कहीन झूठे और हत्यारे हैं। मिस्त्री के इस कथन के साथ ही पूरे कांफ्रेंस हॉल में सन्नाटा पसर गया। यही नहीं वहां मौजूद अन्य कांग्रेस के नेता यह सुनकर सन्न रह गये। बहरहाल रॉबर्ट वाड्रा के सवालों से खिन्न मिस्त्री ने बीच में प्रेस कांफ्रेंस खत्म कर दी।
वहीं मिस्री के इस बयान के बाद भाजपा ने इस बयान की कड़ी निंदा की है। वहीं फेसबुक और ट्विटर पर मिस्री के खिलाफ जमकर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
-
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications