महिलाओं के चेहरे से बुर्का हटाने पर दर्ज हुई FIR तो भड़कीं माधवी लता, वोटिंग को लेकर अब किया बड़ा खुलासा
K Madhavi Latha News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हैदराबाद से लोकसभा उम्मीदवार माधवी लता पर चौथे चरण की वोटिंग के दौरान मुस्लिम महिलाओं के चेहरे से बुर्का हटाकर आईडी कार्ड चेक करने के लिए FIR दर्ज की गई है। अब माधवी लता ने इस केस के दर्ज होने पर प्रतिक्रिया दी है।
माधवी लता ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कहा, ''हमें जानकारी मिली कि पीठासीन अधिकारी ने एक नाबालिग लड़की को वोट डालते हुए पकड़ा। वे इसके लिए एफआईआर दर्ज नहीं कर रहे हैं। वे रजिस्ट्रेशन कराने के लिए स्वतंत्र हैं।"

माधवी लता बोलीं- मेरी FIR 'राम बाण' से शुरू हुई है
माधवी लता ने आगे कहा, ''मुझ पर FIR लेकिन दूसरों पर नहीं... मेरी FIR 'राम बाण' से शुरू हुई... मुझे सच बोलने के लिए FIR जैसा मेडल मिल रहा है...। लेकिन मैं इससे शांत रहने वाली नहीं हूं।''
माधवी लता का कहना है कि उन्होंने मतदान अधिकारियों को चेतावनी भी दी थी कि वे पहचान पत्रों की ठीक से जांच करने के बाद ही मतदान की अनुमति दें, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
माधवी लता ने दावा किया कि मतदाता सूची में कई खामिया थीं और कई मतदाताओं के नाम गायब थे। 90% बूथों पर गड़बड़ी हुई है। पुलिस महिला कांस्टेबलों को मतदाता पहचान पत्र के साथ चेहरा जांचने और मिलान करने का निर्देश नहीं देना चाहती।
किन धाराओं में दर्ज हुआ माधवी लता पर केस?
वायरल वीडियो में माधवी लता को मतदान केंद्र पर बुर्का पहने मुस्लिम महिलाओं से उनके चेहरे दिखाने के लिए कहते हुए देखा गया था। ऐसा करके माधवी लता वोटर कार्ड और आईडी कार्ड से मिलान कर रही थी।
माधवी लता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। हैदराबाद कलेक्टर ने जानकारी दी थी कि भाजपा उम्मीदवार माधवी लता के खिलाफ मलकपेट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
माधवी लता लोकसभा चुनाव के सबसे चर्चित उम्मीदवारों में से एक हैं। उनका मुकाबला हैदराबाद से चार बार के सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से है।












Click it and Unblock the Notifications