'ओवैसी मेरे लिए नए नहीं', माधवी लता और असदुद्दीन का सालों पुराना है 'कनेक्शन', BJP उम्मीदवार ने खुद बताया सच

Madhavi Latha Asaduddin Owaisi: लोकसभा चुनावों-2024 में इस बार हैदराबाद सीट पर सबकी निगाहें हैं। हैदराबाद सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की फायरब्रांड उम्मीदवार माधवी लता सुर्खियों में हैं। माधवी लता इस सीट से एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को चुनौती दे रही हैं, जो हैदराबाद से लगातार 4 बार से सांसद हैं।

Madhavi Latha Asaduddin Owaisi

माधवी लता और असदुद्दीन ओवैसी दोनों हैदराबाद के रहने वाले हैं। चुनाव में दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने हैं लेकिन अब खुद माधवी लता ने बताया है कि असदुद्दीन ओवैसी उनके लिए नए नहीं हैं, वो उनका काफी सालों पुराना उनसे कनेक्शन है।

माधवी लता बोलीं- 'ओवैसी मेरे लिए कोई नए नहीं है, हम दोनों...'

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में माधवी लता ने कहा है कि, ''ओवैसी मेरे लिए कोई नए नहीं है। हम दोनों ही कॉलेज से पढ़े हुए हैं।'' माधवी लता और असदुद्दीन ओवैसी दोनों ने हैदराबाद के निजाम कॉलेज से पढ़ाई की है। असदुद्दीन ओवैसी माधवी लता के सीनियर हैं।

Madhavi Latha Asaduddin Owaisi

क्या कॉलेज में मिले थे माधवी लता और असदुद्दीन ओवैसी?

कॉलेज के अंदर माधवी लता और असदुद्दीन ओवैसी में क्या कभी बातचीत या मुलाकात हुई थी? इसपर पर माधवी लता ने कहा, ''वो (असदुद्दीन ओवैसी) मेरे से काफी सीनियर हैं...तो इतने सीनियर से तो हमारी मुलाकात नहीं हो पाती थी। लेकिन आपने बहुत ही बढिया सवाल पूछा है, ये निजाम कॉलेज में जितने भी मेरे जमाने में या उससे पहले भी, ग्रेजुएशन में जितने भी लोग थे...निजाम कॉलेज दंगे-फसाद करने में काफी मशहूर था।''

माधवी लता ने आगे कहा, ''मैं इस बारे में इसलिए बता रही हूं...क्योंकि उस वक्त मेरे टाइम में कॉलेज में यूथ फेस्टिवल, जो 3 दिनों तक चलता था, उसको ना करने का फैसला कॉलेज की कमेटी से लिया गया था। लेकिन अब मेरे समझ में आ रहा है कि वहां पर जो दंगे-फसाद होते थे, जो गड़बड़ होता था, ये क्यों होता था...अब मुझे पता चल गया।''

Madhavi Latha Asaduddin Owaisi

माधवी लता बोलीं- इस बार हैदराबाद का इतिहास बदलेगा

माधवी लता ने इस बार असदुद्दीन ओवैसी को खुली चुनौती दी है। माधवी लता ने कहा है कि, 'इस बार हैदराबाद में इतिहास बदलेगा। हैदराबाद की हिंदू महिला तो जोश में है...नारी शक्ति हाई है।'

Madhavi Latha Asaduddin Owaisi

माधवी लता ने आगे कहा, 'मुसलमान औरतों में अभी बहुत उम्मीद फिर से आया है। उनमें एक नया जोश और एक नया हिम्मत आया है। अभी वो समझते हैं कि उनके लिए एक दीदी और मां जैसी कोई आ गई है। वो मुझे वोट देने जरूर बाहर आएंगी। भाजपा ने हमको भी जीत की उम्मीद से मैदान में उतारा है। मैं कोई कमी नहीं छोडूंगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+