Maan Ki Baat कार्यक्रम में पीएम मोदी ने युवाओं को दी ये बड़ी सलाह, जानें क्या-क्या कहा?
Maan Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी ने आज, रविवार 23 फरवरी को अपने रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से देश को संबोधित किया। 'मन की बात' कार्यक्रम के 119वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के साथ रुबरु होते हुए एक अहम विषय पर देशवासियों से चर्चा की है। ये विषय आज के लिए एक बड़ी समस्या है जिससे हजारों युवा परेशान हैं और इससे जुझ रहे हैं।
हर महीने की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री ने अपने रेडियो कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करते हुए उन्होंने युवाओं और नारी शक्ति की बात पर जोर दिया है।

'मोटापा आज की सबसे बड़ी समस्या' पीएम मोदी
पीएम मोदी ने रेडियो कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा "देहरादून में राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के दौरान मैंने एक बहुत ही अहम विषय उठाया है, जिसने देश में एक नई चर्चा की शुरुआत की है - ये विषय है 'मोटापा'। पीएम ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा, एक फिट और स्वस्थ राष्ट्र बनने के लिए हमें मोटापे की समस्या से निपटना ही होगा। एक अध्ययन के मुताबिक आज हर आठ में से एक व्यक्ति मोटापे की समस्या से परेशान है। खाने में तेल का कम उपयोग और मोटापे से निपटना यह केवल व्यक्तिगत पसंद नहीं है, बल्कि परिवार के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। खान-पान में तेल का अधिक इस्तेमाल दिल की बीमारी, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी कई बड़ी बीमारियों की वजह बन सकता है।"
Maan Ki Baat: पीएम ने बताया मोटापे से बचने का तरीका
इसके बाद पीएम मोदी ने इस समस्या से निपटने के लिए सुझाव दिए हैं उन्होंने कहा कि अपने खान-पान में छोटे-छोटे बदलाव करके इससे बच सकते हैं। हमें अपने खाने में तेल,अधिक मसाले और तली हुई चीजों को कम करना होगा ताकि हम भविष्य में ताकतवर, फिट और कई बिमारियों से बच सकें। हमें अपने खान-पान को सही करने के लिए बिना देर किये, इस दिशा में, प्रयास बढ़ाने होंगे, इसे अपने जीवन में उतारना होगा। हम सब मिलकर इसे खेल-खेल में इस समस्या से बहुत प्रभावी रूप से निपट सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications