Live: राजकीय सम्मान के साथ करुणानिधि का अंतिम संस्कार, फूट-फूट कर रोए बेटे
चेन्नई। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता एम करुणानिधि के निधन के बाद पूरा देश शोक में डूबा है। उनके निधन के बाद उनके तमाम प्रशंसकों और चाहने वालों में शोक की लहर है। जिस तरह से मंगलवार शाम को करुणानिधि ने अंतिम सांस ली उसके बाद चेन्नई के कावेरी अस्पताल के बाहर जमा भारी भीड़ शोक में डूब गई। करुणानिधि के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। एक तरफ जहां डीएमके करुणानिधि का समाधि स्थल अन्ना मेमोरियल के पास बनाना चाहती थी तो दूसरी तरफ प्रदेश सरकार ने डीएमके को यहां जगह देने से इनकार कर दिया , जिसके बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए मरीना बीच पर समाधि बनाने की इजाजत दे दी थी।

LIVE Feed
READ MORE













Click it and Unblock the Notifications