धीरे-धीरे लाल हो गया चांद, देखिए चंद्र ग्रहण की खूबसूरत तस्वीरें

नई दिल्ली। 27 जुलाई, 2018 की पूरी दुनिया ने सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण देखा। रात 11 बजकर 54 मिनट से चंद्रग्रहण आरंभ हुआ और देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में ये ऐतिहासिक नज़ारा देखा गया। 21वीं सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण दौरान चांद ने धीरे-धीरे अपना रंग बदला। इस दौरान एक वक्त ऐसा भी आया जब चांद पूरी तरह लाल हो गया।देखिए चंद्र ग्रहण की खूबसूरत तस्वीरें

सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण

सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण

भारत में देर रात करीब 11 बजकर 54 मिनट पर चंद्रग्रहण शुरू हुआ। चंद्र ग्रहण के दौरान चांद धीरे-धीरे अपना रंग और रूप बदलता चला गया। शुरुआती एक घंटे में ये आंशिक चंद्रग्रहण रहा लेकिन बाद में इसने पूर्ण चंद्रग्रहण का रूप ले लिया।

हर पल बदल रहा था चांद का रूप

हर पल बदल रहा था चांद का रूप

देश-दुनिया के लोगों ने अद्भुत नजारे का दीदार किया। लोग आसमान चांद के बदलते स्वरूप को देखते रहे। लोगों ने चांद को अपने कैमरे में उतारा।

चंद्रमा की चमक थोड़ी सी धूमिल

चंद्रमा की चमक थोड़ी सी धूमिल

ग्रहण के दौरान चंद्रमा की चमक थोड़ी सी धूमिल होती है। इस दौरान चंद्रमा की गोल आकृति धीरे-धीरे लाल पड़ती दिखाई दी। फिर धीरे-धीरे चंद्रमा की गोल आकृति छुपती चली गई। भारत में लोगों ने करीब 1 बजे पूर्ण चंद्रग्रहण शुरू हुआ और चांद पूरी तरह से लाल हो गया।

धीरे-धीरे लाल हुआ चांद

धीरे-धीरे लाल हुआ चांद

दुनियाभर के लोगों ने करीब 103 मिनट तक इस खगोलीय घटना को देखा। चंद्रमा पृथ्वी की छाया के केंद्रीय भाग से होकर गुजर रहा था। धीरे-धीरे उसका रंग और आकार बदल रहा था।

पूर्ण चंद्रग्रहण का खूबसूरत नजारा

पूर्ण चंद्रग्रहण का खूबसूरत नजारा

सुबह करीब 03.49 बजे के बाद चांद पर चढ़ा सुर्ख लाल रंग उतरने लगा और पूर्ण चंद्रग्रहण के खत्म होने की शुरुआत होने लगी। 03:49 बजे चंद्र ग्रहण खत्म हो हुआ।

चंद्र ग्रहण के बाद खुले मंदिरों के कपाट

चंद्र ग्रहण के बाद खुले मंदिरों के कपाट

चंद्र ग्रहण के दौरान मंदिरों को बंद कर दिया जाता था। ग्रहण खत्म होने के बाद मंदिरों के कपाट खोले गए। मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया गया।

आस्था की डुबकी

आस्था की डुबकी

चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद बनारस के गंगा घाट पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं लोगों ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+