लकी अली ने गोवा कॉन्सर्ट में फिर गुनगुनाया 'ओ सनम', इंस्टाग्राम वीडियो देख खुशी से झूमे फैंस
नई दिल्ली। लकी अली उन भारतीय सिंगरों में से हैं जिनके गाने सीधा दिल को छूते हैं। ये खबर इसी सिंगर के फैन्स के लिए है। दरअसल, शनिवार को लकी अली गोवा के एक कॉन्सर्ट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपना हिट गाना 'ओ सनम' गाया, जिसने उनके फॉलोवर्स का दिल एक बार फिर चुरा लिया।

नफीसा अली ने शेयर किया वीडियो
लकी अली के इम्प्रॉम्टू (बिना तैयारी) कॉन्सर्ट की परफॉर्मेंस का वीडियो एक्टर और एक्टिविस्ट नफीसा अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। लकी अली के परफॉमेंस की एक शॉर्ट क्लिप शेयर करते हुए नफीसा अली ने कैप्शन में लिखा, 'अरामबोल, गार्डेन ऑफ ड्रीम से लकी अली लाइव।'
कैजुअल कपड़ों में सिंगर ने दिया दिल छू देनेवाला परफॉमेंस
इस वीडियो में 62 वर्षीय अली कैजुअल कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने न सिर्फ 'ओ सनम' गाया बल्कि उसकी धुनों पर गिटार भी बजाया। लकी अली को गाते सुन वहां मौजूद लोग खुशी से उनको चियर कर रहे थे। कई लोगों ने उनकी वीडियो रिकॉर्ड कर अलग-अलग जगहों पर शेयर किया।
आपको बता दें कि कुछ समय पहले भी लकी अली का यही गाना गाते हुए वीडियो वायरल हुई थी। उस वक्त लोगों ने खुशी से ऐसे भी कमेंट किए थे कि 2020 में ये अबतक की सबसे अच्छी घटना है।












Click it and Unblock the Notifications