मरीज करता रहा परिवार से वीडियो चैट, डॉक्टरों ने किया ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन

नई दिल्ली। लखनऊ के अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बिना बेहोशी के ही ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन किया। इतना ही नहीं इस दौरान मरीज परिवार से वीडियो चैट करता रहा और डॉक्टर उसका ऑपरेशन करते रहे। 20 साल के मरीज सचिन को वीडियो पर परिवार के साथ बात करते रहने से ऑपरेशन के तनाव और डर से दूर रहने में मदद मिली।

lucknow, Video Chatsas Doctors Remove Brain Tumour, Doctor, Brain Tumour, लखनऊ, ब्रेन ट्यूमर,

इस सर्जरी को करने वाले न्यूरोसर्जन डॉ रविशंकर ने बताया कि इस सर्जरी में मरीज को बेहोश करने की कोई जरूरत नहीं है। हां सब वो डरे नहीं और तनाव ना ले ये ध्यान रखना होता है। इस ऑपरेशन के दौरान मरीज सचिन परिवार के लोगों से बात करता रहा और अपने भविष्य को लेकर उसने काफी बातें कीं।

ऑपरेशन करने वाली टीम ने बताया है कि ये ऑपरेशन चार घंटे तक चला। पेसेंट परिवार के साथ बातचीत करता रहा और उसे अहसास ही नहीं हुआ कि कब उसका ऑपरेशन पूरा हो गया। मरीज की हालत अब ठीक है और उसकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।

सचिन को ब्रेन में बांयी ओर ट्यूमर था और ये काफी गंभीर हालत में था। ये ट्यूमर करीब 5 सेमी का था। जो एक लाख लोगों में से 2 लोगों में पाया जाता है। इससे शरीर के पैरालाइज होने का भी खतरा रहता है। ऑपरेशन के कामयाबी से होने पर डॉक्टरों की टीम ने भी राहत की सांस ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+