62 रुपए महंगी हुई रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों मे आंशिक कमी
लखनऊ। रसोई गैस के दामों में एक बार फिर से भारी बढ़ोत्तरी की गयी है। रसोई गैस के दामों में 62 रुपए की बढ़ोत्तरी कर दी गयी है। जबकि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 108 रुपए की बढ़त्तरी की गयी है।

तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में आंशिक कमी की है। पेट्रोल के दामों में 46 पैसे और डीजल के दामों में 21 पैसे की कमी की गयी है। नयी कीमतें 1 दिसंबर से लागू हो गयी हैं।
लखनऊ में नयी कीमतों के लागू होने के बाद पेट्रोल की कीमतें 68.96 रुपए जबकि डीजल की कीमतें 52.18 रुपए हो गयी है। घरेलू सिलेंडर अब 598.50 रूपए की जगह 660.50 रुपए हो गया है। जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 12-5 रूपए की बजाए 1313 रुपए हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications