लगातार तीसरे महीने बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, जानिए नई कीमतें
Recommended Video
नई दिल्ली। एक बार फिर से तेल कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। लगातार तीसरे महीने रसोई गैस की कीमतों में यह बढ़ोतरी की गई है, जिसके चलते रसोई गैस के सिलेंडर महंगे हो गए हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में 76.5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। दाम में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 681.50 रुपए हो गई है। बता दें कि अक्टूबर माह में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 605 रुपए थी।
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलोग्राम) की बात करें तो इसके दाम में 119 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1204 रुपए हो गई है। इससे पहले अक्टूबर माह में इसकी कीमत 1085 रुपए थी। वहीं पांच किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर अब 264.50 रुपए के मिलेंगे। बता दें कि बढ़ी हुई नई कीमतें 1 नवंबर यानि आज से लागू हो गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद अलग-अलग शहरों में गैस सिलेंडर की कीमतें बदल गई हैं।
कोलकाता में बिना सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 706 रुपए हो गई है। मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 651 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई। वहीं चेन्नई में प्रति सिलेंडर की कीमत 695 रुपए है। कॉमर्शिलय सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में इसकी कीमत 1204 रुपए, कोलकाता में 1258 रुपए, मुंबई में 1151.50 रुपए, चेन्नई में 1319 रुपए हो गया है।
इसे भी पढ़ें- ISIS ने टेप जारी कर बगदादी के मारे जाने की पुष्टि की, उत्तराधिकारी के नाम का किया ऐलान