क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

भीषण गर्मी से मिलने वाली है राहत, प्री-मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में होगी बारिश

Google Oneindia News

नई दिल्ली: इस साल भी गर्मी रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। मंगलवार को राजस्थान के चूरू में सर्वाधिक तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में भी गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर में लो प्रेशर बनना शुरू हो गया है। ऐसे में दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का अनुमान है। वहीं उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ भीषण गर्मी से राहत दिलाएगा। इसके साथ कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

Recommended Video

Weather Update : भीषण गर्मी से मिलने वाली है राहत, कई राज्यों में होगी बारिश | वनइंडिया हिंदी
 प्री मानसून को मिलेगी गति

प्री मानसून को मिलेगी गति

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अरब सागर में दो लो प्रेशर एरिया शुक्रवार और रविवार को बन सकते हैं। जिसमें एक दक्षिण-पूर्व और पूर्व-मध्य भाग में है, जबकि दूसरा पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम भाग में है। ये लो प्रेशर एरिया प्री मानसून को और गति देगा। इसके साथ ही केरल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने समुद्र में गुरुवार रात से सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी है। साथ ही जो मछुआरे समुद्र में हैं, उन्हें भी वापस आने को कहा गया है। मौसम विभाग ने मछुवारों को 31 मई से 4 जून तक समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी है।

Yellow अलर्ट जारी

Yellow अलर्ट जारी

वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने दक्षिण और मध्य केरल में अगले चार दिनों के लिए Yellow अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस सीजन में अरब सागर के ऊपर यह पहला कम दबाव वाला क्षेत्र होगा। केरल के अलावा 30-31 मई को कर्नाटक और तेलंगाना में भी बारिश की संभावना है। वहीं आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में इस हफ्ते बारिश की उम्मीद नहीं है।

Fact Check: क्या है उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषण आग की सच्चाई?Fact Check: क्या है उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषण आग की सच्चाई?

 उत्तर भारत में भी गर्मी से राहत

उत्तर भारत में भी गर्मी से राहत

मौसम विभाग के मुताबिक 28 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के आसपास पहुंचेगा। जिसके बाद पहाड़ी क्षेत्र में बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर से सटे पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही राजस्थान और दिल्ली में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसी तरह 28 मई से महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में बारिश होगी। इसके साथ ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

English summary
low pressure area created in arabian sea, rainfall warning in many states
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X