Love Story: इस खूबसूरत हसीना को दिग्गज नेता से मोहब्बत पड़ी भारी, लगाया था रेप का आरोप,दर्द भरी है प्रेम कहानी
Love Story: राजनेताओं की प्रेमकहानी की कड़ी में हम आपको उस अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपनी अदाओं से रूपहले पर्दे पर तो हुस्न के जलवे बिखेरे लेकिन असल जिंदगी में उन्हें इश्क ने इतना दर्द दिया कि से लफ्ज उनकी जिंदगी में खौफनाक बन गया और उसने जहन्नूम जैसे जिंदगी से खुद को बाहर निकालने के लिए सुसाइड करने की कोशिश की और यही नहीं बाद ने अभिनेत्री ने अपने ही प्रेमी पर रेप का चार्ज लगाया और शिकायत दर्ज कराई।
आपने सही समझा हम यहां पर बात कर रहे हैं कन्नड़ और तमिल फिल्मों की अभिनेत्री विजयलक्ष्मी की जिन्हें नाम तमिलर कच्ची पार्टी के नेता और अभिनेता सीमन से मोहब्बत हो गई थी। दोनों के प्यार के किस्से सियासी गलियारों से लेकर मनोरंजन जगत की सुर्खियां बने थे।

लेकिन साल 2020 की सुबह एक खबर ने सबको चौंका दिया और वो न्यूज थी विजयलक्ष्मी का पुलिस केस फाइल करना और अभिनेता-नेता पर बलात्कार और जबरन वसूली का आरोप लगाना। आपको बता दें कि सीमन शादीशुदा और दो बच्चों के पिता हैं, उनकी शादी साल 2013 में ही कायालविझी से हो गई थी।

'विजयलक्ष्मी ने लगाया सीमन पर रेप पर आरोप' (Love Story)
चेन्नई में वलसरवक्कम पुलिस से उन्होंने लिखित शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'सीमन ने उनका रेप किया और जब शादी करने की बात आई तो उसने मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दे दी। विजयलक्ष्मी के इन आरोपों से हर कोई उस वक्त काफी हैरान था। दोनों की जमकर बदनामी भी हुई थी लेकिन कुछ वक्त बाद उन्होंने अपनी शिकायत वापस ले ली। इसके बाद उन्होंने मीडिया में बयान दिया था कि 'सीमन महान हैं और उनके पास तमिलनाडु में बहुत ताकत है,मैं अपनी हार स्वीकार करती हूं।'

विजयलक्ष्मी को दो बार मिला प्यार में धोखा (Bitter Love Story)
आपको बता दें कि सीमन से पहले भी विजयलक्ष्मी को मोहब्बत हुई थी और उस वक्त भी उनका दिल टूटा था। बात साल 2006 की है, जब उन्होंने एक्टर सृजन लोकेश से अपनी सगाई की घोषणा की थी, दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन आपसी तालमेल न होने के कारण सगाई टूट गई थी।

विजयलक्ष्मी ने की थी आत्महत्या करने की कोशिश
इस सगाई से पहले भी विजयलक्ष्मी ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी, दरअसल एक असिस्टेंट डायरेक्टर द्वारा उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था,जिससे तंग आकर उन्होंने बहुत सारी नींद की गोलियां खा ली थीं और खुद को खत्म करना चाहा था लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें बचा लिया था।
पहली ही फिल्म के लिए जीता था फिल्मफेयर पुरस्कार
मालूम हो कि विजयलक्ष्मी ने 1997 में, उन्होंने अपनी पहली ही कन्नड़ फिल्म नागमंडला के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था, आखिरी बार वे Fighter फिल्म में नजर आई थीं इसके अलावा वो टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications