Love Story: इस नेता ने इश्क में झेली सिर्फ बदनामी, 4 बार हुई मोहब्बत लेकिन 51 साल में भी तन्हा जीने को मजबूर
Love Story: वैलेंनटाइन डे पर चारों ओर केवल मोहब्बत और इश्क की बातें हो रही हैं लेकिन प्रेम हमेशा किसी के लिए अच्छा ही हो ये कहना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि आज बात उस नेता की करते हैं, जिसे जिंदगी में मोहब्बत तो चार बार हुई लेकिन एक भी रिश्ता उनके लिए सुकून लेकर नहीं आया बल्कि उनके लिए दर्द और बदनामी का सबब बन गया। आपने सही समझा हम यहां पर बात कर रहे हैं अभिनेत्री से नेता बनी एक्ट्रेस नगमा की।
अब इसे किस्मत कहे या कुछ और कि.. नगमा का नाम जिन चार लोगों के साथ जुड़ा, वो सभी शादीशुदा थे जो कि उनकी बदनामी का बड़ा कारण था। 25 दिसंबर 1974 में मुंबई में जन्मी नगमा का असली नाम नंदिता अरविंद मोरारजी है, इनके पिता तो हिंदू थे लेकिन इनकी मां मुस्लिम थीं। नगमा दोनों धर्मों का सम्मान तो करती हैं लेकिन उन्होंने खुद ईसाई धर्म अपना लिया।

हिंदी, भोजपुरी और पंजाबी फिल्मों में काम करने वाली नगमा ने सलमान खान के साथ फिल्म 'बागी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उस वक्त उन्होंने हिंदी सिनेमा के कई टॉप स्टार्स के साथ काम किया था लेकिन वो फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं। सबसे पहले उनका नाम शादीशुदा और चार बच्चों के पिता एक्टर रवि किशन से जुड़ा, दोनों के अफेयर की खबरों से उस वक्त के मीडिया चैनल्स भरे पड़े थे लेकिन ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया क्योंकि रवि किशन अपना परिवार किसी के लिए नहीं छोड़ सकते थे।

Love Story: क्रिकेटर सौरव गांगुली से जुड़ा नगमा का नाम
हालांकि रवि किशन और नगमा ने कभी भी अपने अफेयर की खबरों पर कुछ कहा नहीं लेकिन इसके बाद दोनों ने सार्वजनिक मंच पर साथ दिखना छोड़ दिया। इसके बाद साल 2001 में नगमा उस वक्त हेडलाइन बनीं जब उनका नाम भारत के चहेते क्रिकेटर सौरव गांगुली से जुड़ा। नगमा और सौरव के लिंकअप की खबरें विदेशी मीडिया ने भी छापी थी लेकिन सौरव तो पहले ही डोना गांगुली संग घर बसा चुके थे और एक बेटी के पिता थे। दोनों के रिश्ते पर काफी कुछ कहा गया लेकिन इन दोनों ने कभी भी इस बारे में प्रतिक्रिया नहीं दी।
Nagma Love Story: साउथ एक्टर सरथ कुमार से था अफेयर
हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि नगमा क्रिकेटर के बारे में सीरयस थीं लेकिन सौरव को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। कुछ वक्त बाद लोगों ने दोनों के बारे में बात करना बंद कर दिया। नगमा की फिल्में बॉलीवुड में चल नहीं रही थीं इसलिए उन्होंने साउथ की ओर रूख किया लेकिन यहां भी वो फिल्मों से ज्यादा लव अफेयर के कारण चर्चा में रहीं।

साउथ एक्टर सरथ से उड़ी रोमांस की खबरें
उनका नाम जुड़ा साउथ एक्टर सरथ कुमार से, दोनों को उस वक्त हर इवेंट और पार्टियों में साथ देखा जाता था लेकिन यहां भी सरथ पहले से विवाहित थे उस वक्त वहां के स्थानीय मीडिया ने छापा की नगमा की वजह से सरथ के घर में झगड़े होने शुरू हो गए हैं और फिर कुछ वक्त बाद सरथ और नगमा ने भी साथ दिखना बंद कर दिया।
Love Story: एक्टर मनोज तिवारी पर फिदा थीं नगमा!
इस दर्द के बाद नगमा ने एक बार फिर से भोजपुरी फिल्मों की ओर रूख किया और एक्टर मनोज तिवारी के साथ कई फिल्में साइन कीं। जिसकी वजह से कहा जाने लगा कि उनका शादीशुदा एक्टर मनोज तिवारी से चक्कर चल रहा है, इस मामले ने इतना तूल पकड़ लिया था को एक इंटरव्यू में नगमा को कहना पड़ा कि 'वो सिर्फ मनोज संग फिल्में कर रही हैं।' फिलहाल 51 साल की अवस्था में भी नगमा अविवाहित हैं और अकेले जिंदगी गुजार रही हैं।
2014 में नगमा ने लड़ा था लोकसभा चुनाव
साल 2004 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करके राजनीति में कदम रखा। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में मेरठ से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें 42,911 वोटों के साथ चौथा स्थान मिला था, नगमा को 2015 में ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का जनरल सेक्रेटरी बनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications