'भगवान राम सुशासन के प्रतीक, हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए', आंध्र प्रदेश में पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

PM Narendra Modi IN Andra Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को आंध्र प्रदेश पहुंचे, जहां उन्होंने श्री सत्य साईं जिले के पलासमुद्रम में नेशनल एकेडमी ऑफ कस्टम, इनडायरेक्ट टैक्स एंड नारकोटिक्स(NACIN) के नए परिसर का उद्घाटन किया। साथ ही अत्याधुनिक बिल्डिंग का दौरा भी किया।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने वहां मौजूद लोगों को NACIN के नए परिसर की बधाई भी दी। साथ ही लोगों को से कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमने टैक्स प्रणाली में कई सुधार किए हैं।

Narendra Modi

PM नरेंद्र मोदी ने कहा, "NACIN की भूमिका देश को एक आधुनिक इकोसिस्टम देने की है। एक ऐसा इकोसिस्टम जो देश में व्यापार को आसान बना सके, जो भारत को वैश्विक व्यापार का अहम पार्टनर बनाने के लिए मैत्रीपूर्ण माहौल बना सके, जो टैक्स, सीमा शुल्क, नशीले पदार्थ, जैसे विषयों के माध्यम से देश में व्यापार करने में आसानी को बढ़ावा दें।"

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आजकल पूरा देश राममय है। प्रभु राम का जीवन विस्तार, उनकी प्रेरणा, आस्था भक्ति के दायरे से कहीं ज्यादा है। प्रभु राम समाज जीवन में सुशासन के ऐसे प्रतीक हैं जो आपके संस्थान के लिए भी बहुत बड़ी प्रेरणा बन सकते हैं।"

टैक्स प्रणाली में कई सुधार किए

पीएम मोदी ने कहा कि "पिछले 10 वर्षों में हमने टैक्स प्रणाली में कई सुधार किए, पहले जो कर प्रणाली थी वह आम लोगों को आसानी से समझ में नहीं आती थी। मार्गदर्शन के अभाव में ईमानदार करदाताओं को और व्यापारी प्रभावित हुए। जीएसटी के रूप में हमने एक आधुनिक कर प्रणाली लागू की।"

PM नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमने बीते 10 वर्षों में कर व्यवस्था में बहुत बड़े रिफॉर्म किए। पहले भांति-भांति की कर व्यवस्थाएं थी, पारदर्शिता के अभाव में ईमानदार करदाता, व्यपार से जुड़े लोगों को परेशान किया जाता था। हमने GST के रूप में देश को एक आधुनिक व्यवस्था दी।"

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने आयकर प्रणाली को भी आसान बनाया है। हमने देश में फेसलेस कर मूल्यांकन प्रणाली शुरू की। इन सभी सुधारों के कारण, अब देश में रिकॉर्ड टैक्स कलेक्शन हो रहा है।

आजकल पूरा देश राममय

वहीं भगवान राम का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि "आजकल पूरा देश राममय है। प्रभु राम का जीवन विस्तार, उनकी प्रेरणा, आस्था भक्ति के दायरे से कहीं ज्यादा है। प्रभु राम समाज जीवन में सुशासन के ऐसे प्रतीक हैं जो आपके संस्थान के लिए भी बहुत बड़ी प्रेरणा बन सकते हैं।"

पीएम मोदी ने कहा, "भगवान राम सुशासन के प्रतीक हैं। हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। महात्मा गांधी कहते थे कि 'राम राज्य' की सोच ही सच्चे लोकतंत्र की सोच है।"

PM नरेंद्र मोदी ने कहा, "राम राज्य सुशासन के इन्हीं 4 स्तंभों पर खड़ा था- जहां सम्मान से, बिना भय के हर कोई सिर ऊंचा कर चल सके, जहां हर नागरिक के साथ समान व्यवहार हो, जहां कमजोर की सुरक्षा हो और जहां धर्म यानि कर्तव्य सर्वोपरि हो। आज 21वीं सदी के आधुनिक संस्थान के 4 सबसे बड़े धेय यही तो हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+