आज से पुरी में निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, अमित शाह ने भी की पूजा अर्चना
नई दिल्ली। ओडिशा के पुरी में आज से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू होने जा रही है, ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु इससे जुड़ेंगे। इस यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस रथ यात्रा को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसमे शामिल होने के लिए दुनियाभर के श्रद्धालु पुरी पहुंचते हैं। बता दें कि यह रथ यात्रा ना सिर्फ पुरी बल्कि पूरे देश में आयोजित की जाती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बुधवार को अमहदाबाद में अपनी पत्नी संग भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की। बता दें कि ओडिशा के पुरी के साथ गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है।
गौरतलब है कि देश के गृहमंत्री का जिम्मा संभालने के बाद अमित शाह पहली बाद गुजरात के दौरे पर गए हैं। भगवान जगन्नाथ की 142वीं यात्रा देर रात शुरू हो गई है, जिसमे शामिल होने के लिए देशभर के श्रद्धालु अलग-अलग हिस्सों से पहुंच रहे हैं। यह यात्रा कुल नौ दिन तल चलती है, जिसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि जगन्नाथ यात्रा तकरीबन 450 वर्ष से हो रही है, जिसमे भगवान जगन्नाथ को रथ पर बैठाकर प्रतीकात्मक रूप से ले जाया जाता है।
बता दें कि ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने आज से शुरू होने वाली जगन्नाथ यात्रा के लिए तमाम इंतजाम किए हैं। साथ ही इससे जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी के लिए एक वेबसाइट की भी शुरुआत की गई है। इस वेबसाइट पर आपको जगन्नाथ यात्रा से जुड़ी तमाम जानकारी हासिल हो सकती है।