बेंगलुरु हिंसा: कांग्रेस नेता संपत राज के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
बेंगलुरु। बेंगलुरु हिंसा केस में आरोपी कांग्रेस नेता और पूर्व मेयर संपत राज के खिलाफ गुरुवार को लुकआउट नोटिस जारी किया गया। नोटिस जारी होने और उसकी कॉपी उनके घर के बाहर लगाने के बावजूद भी संपत का कोई पता नहीं है। कर्नाटक के गृह मंत्री बसावराज बोम्मई ने उन्हें जल्द पकड़ लेने का दावा किया है। हालांकि, कांग्रेस नेता ने अग्रिम जमानत के लिए बेंगलुरु सेशंस कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है।

सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने अगस्त 2020 में बेंगलुरु के डीजे हल्ली और केजी हल्ली इलाकों में बड़ी तादाद में भड़की हिंसा को लेकर चार्जशीट दायर की थी। 850-पेज की चार्जशीट में 52 लोगों को आरोपी बनाया गया था और करीब 30 से ज्यादा गवाहों को शामिल किया गया था। कांग्रेस नेता संपत राज और जाकिर हुसैन को इसमें आरोपी नंबर 51 और 52 बनाया गया था।
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर आसिफ बसरा ने की खुदकुशी, पालतू कुत्ते की चेन से फांसी लगाकर दी जान