Lok Sabha:एयरपोर्ट पर CISF कर्मियों कि जांच के लिए क्या है व्यवस्था? कंगना रनौत ने सदन में उठाए सवाल
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने हवाईअड्डों पर सीआईएसएफ कार्मचारियों की जांच की लिए व्यवस्था की जानकारी मांगी है। सांसद ने अपने सवाल के दौरान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर खुद के साथ एक महिला सीआईएसएफ कांस्टेबल द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने का जिक्र किया और सदन ने पूछा कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिए तैनात कर्मचारियों के व्यवहार की जांच के लिए क्या कोई व्यवस्था की गई है?
सदन में सांसद कंगना नागरिक उड्डयन मंत्रालय से जानना चाहती थी कि क्या सरकार के पास हवाईअड्डों पर सीआईएसएफ कर्मियों की जांच के लिए कोई निगरानी प्रणाली है ताकि कुछ नकारात्मक तत्वों या गतिविधियों में उनकी संलिप्तता/प्रभाव के बारे में पता चल सके जिसके परिणामस्वरूप यात्रियों के साथ बुरा व्यवहार होता है।

बीजेपी सांसद के प्रश्न के लिए एक लिखित जवाब में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि हवाई अड्डों पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मियों के पेशेवर आचरण को सुनिश्चित करने के लिए किए गए उपायों में एक व्यक्तिगत सूचना प्रणाली, एक वेब-आधारित प्रोजेक्ट भी शामिल है, जहां व्यक्तिगत और तैनात कर्मियों की पेशेवर प्रोफाइल पर्यवेक्षी अधिकारियों द्वारा अपेडट की जाती है। मंत्री ने सदन को अवगत कराया कि सीआईएसएफ कर्मियों के मनोबल और प्रेरणा को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से यूनिट स्तर पर प्रेरक और जागरूकता सत्र आयोजित किए जाते हैं ताकि वे अपने कर्तव्यों को पूरी तरह से निभा सकें।
मंत्री मोहोल ने कहा, "कुछ नकारात्मक तत्वों की भागीदारी/प्रभाव के बारे में जानने के लिए यूनिट/जोन/सेक्टर स्तर पर सीआईएसएफ कर्मियों की सोशल मीडिया निगरानी की जाती है और सीआईएसएफ कर्मियों की मनोवैज्ञानिक स्थिति की जांच के लिए प्रत्येक यूनिट/हवाई अड्डे पर मेंटर और बडी जोड़ी प्रणाली भी लागू की गई है।
दरअसल, बीजेपी सांसद कंगना रनौत कुछ महीनों पहले चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर एक महिला सीआईएसएफ कांस्टेबल द्वारा कथित तौर पर थप्पड़ मारा गया था। ऐसे में उन्होंने गुरुवार को सदन से एयरपोर्ट पर सुरक्षा की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने सदन ये जानना चाहा कि अगर कोई सुरक्षाकर्मी यात्री के साथ बुरा बर्ताव करता है, तो क्या इससे भी सुरक्षा की कोई व्यवस्था एयरपोर्ट पर है?












Click it and Unblock the Notifications