मानसून सत्र: कोरोना के चलते सदन के समय में बदलाव, नहीं होगा प्रश्नकाल
नई दिल्ली: 17वीं लोकसभा का चौथा सत्र 14 सितंबर से शुरू होगा। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। कोरोना काल में ये पहला सत्र है, जिस वजह से इस बार कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही लोकसभा सत्र में शामिल होने से पहले सभी सदस्यों को कोविड-19 टेस्ट करवाना होगा। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही सदस्यों को सत्र में हिस्सा लेने की इजाजत मिलेगी।
Recommended Video

नोटिफिकेशन के मुताबिक सत्र के पहले दिन यानी 14 सितंबर को लोकसभा की कार्यवाही सुबह 9 बजे शुरू होगी, जो 1 बजे तक चलेगी। इसके बाद 15 सितंबर से लोकसभा दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। इस दौरान कुल 18 बैठकें होंगी। साथ ही इसमें कोई भी छुट्टी या साप्तहिक अवकाश शामिल नहीं है। लोकसभा सचिवालय के मुताबिक कोरोना वायरस को देखते हुए प्रश्नकाल को भी निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा सत्र शुरू होने से 72 घंटे पहले सांसदों का कोविड-19 टेस्ट होगा, ताकी सत्र के पहले दिन तक सभी की रिपोर्ट आ जाए।
बता दें कि कोरोना संकट की वजह से ही मानसूत्र में पहले ही देरी हो चुकी है, क्योंकि बदले हुए हालातों में सुरक्षित तरीके से संसद का मानसून सत्र आयोजित करना बहुत बड़ी चुनौती है। मौजूदा वक्त में जीडीपी अपने निचले स्तर पर है। साथ ही चार महीने से चीनी घुसपैठ की खबरें सामने आ रही हैं। इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत, यूपी की काननू व्यवस्था समेत कई ऐसे मुद्दे हैं, जिससे सदन में लंबी बहस हो सकती है। विपक्ष ने भी सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications