लोकसभा अध्यक्ष ने बताया- संसद कैंटीन में पूरी तरह से हटा दी गई खाद्य सब्सिडी
Food subsidy at Parliament canteen :संसद की कैंटीन में अब सांसदों को सब्सिडी वाला सस्ता खाना नहीं मिलेगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि संसद कैंटीन में खाद्य सब्सिडी पूरी तरह से हटा दी गई है।
Recommended Video

ओम बिरला ने कहा कि संसद की कैंटीन में मिलने वाला सब्सिडी अब पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कोरोना महामारी के दौरान संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होगा। राज्यसभा की कार्यवाही सुबह नौ बजे से 12 बजे के बीच चलेगी जबकि लोकसभा शाम चार बजे से नौ बजे रात तक बैठेगी।
संसद में प्रश्नकाल और जीरो आवर भी होगा। ओम बिरला ने कहा कि सत्र में भाग लेने वाले सांसद अपना कोरोना टेस्ट ( RT-PCR) करा लें,ताकि संसद की कार्रवाई सूचारु रूप से चल सके। ये जानकारी ओम बिरला ने मंगलवार को संसद के बजट सत्र के बारे में जानकारी देते बोली।
बता दें पूर्व की सूचना के अनुसार कोरोना के चलते संसद सत्र दो चरणों में किए जाने की बात कही गई थी। पहला चरण 29 जनवरी से शुरू हो रहा है, एक फरवरी को आम बजट प्रस्तुत किया जायेगा। संसद सत्र का पहला चरण 15 फरवरी तक, जबकि दूसरा चरण 8 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा












Click it and Unblock the Notifications