पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों से क्यों मांगा तीसरे कार्यकाल के अगले 100 दिनों का पूरा प्लान?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल के लिए पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। वह संसद तक में अगले लोकसभा चुनावों में बीजेपी और एनडीए के लिए लिए बहुत ही महत्त्वाकांक्षी टारगेट सेट कर चुके हैं। अब उन्होंने अपनी अगली सरकार के लिए भी अभी से लक्ष्य तय करना शुरू कर दिया है।

सीएनएन-न्यूज18 ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि पिछली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रियों से एक ऐसा सवाल किया, जो उनके आत्मविशास का सबूत है। पीएम मोदी ने मंत्रियों से पूछ लिया है कि 'जब हम सरकार में वापस लौटेंगे तो उसके अगले 100 दिनों के लिए आपकी क्या योजना है?'

pm modi 100 days roadmap

पहले 100 दिन और अगले पांच साल के रोडमैप की भी मांगी जानकारी
रिपोर्ट में तो यहां तक बताया गया है कि बैठक के दौरान मंत्रियों से यह भी पूछा गया है कि अगले पांच वर्षों यानी 2024 से लेकर 2029 तक के लिए वह उन क्षेत्रों के बारे में बताएं, जिसपर वह फोकस रखना चाहते हैं।

सिर्फ मंत्रियों से उनकी राय ही नहीं ली जा रही है। संभावना है कि कैबिनेट सचिवालय के अधिकारी प्रत्येक मंत्रियों से निजी तौर पर मुलाकात भी करें और आने वाले वर्षों में उनकी योजनाओं की जानकारी हासिल करें।

3 मार्च को मंत्रिपरिषद की होने वाली है बैठक
3 मार्च को नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की भी बैठक होने वाली है। लोकसभा चुनावों से पहले यह संभवत: मोदी सरकार के इस कार्यकाल की आखिरी मंत्रिपरिषद बैठक होगी।

रिपोर्ट के अनुसार इस दिन यहां पूरे दिन लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी की नई सरकार बनने के अगले 100 दिनों की योजनाओं को लेकर ही विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

पीएम मोदी ने 370 सीटें जीतने का रखा है लक्ष्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के लिए 370 और एनडीए के लिए 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 303 और एनडीए को 353 सीटें मिलीं थीं।

2019 में सरकार में आने के बाद पीएम मोदी ने 2021 में पहला मंत्रिपरिषद विस्तार किया था। तब मंत्रिपरिषद में कई नए चेहरों को जगह मिली जिसमें, ओबीसी चेहरे में शामिल हैं। जिन नए नामों की एंट्री हुई थी, उसमें नौकरशाह रहे अश्विनी वैष्णव से लेकर आईटी क्षेत्र के दिग्गज राजीव चंद्रशेखर भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिपरिषद में महिला मंत्रियों का भी काफी प्रभाव देखा जा सकता है, जिनकी संख्या 9 है। इसमें निर्मला सीतारमण से लेकर स्मृति ईरानी जैसी चेहरें भी शामिल हैं। ज्योतिराज्य सिंधिया को भाजपा में शामिल होने के बाद भले ही लंबा इंतजार करना पड़ा, लेकिन आखिरकार उन्हें भी कैबिनेट में जगह दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+