Lok Sabha Elections 2024: तीसरे चरण के तहत 93 सीटों पर वोटिंग संपन्न, 61.45% मतदान दर्ज

Lok Sabha Chunav 2024 3rd Phase Voting percentage: देश में जारी लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार (07 मई) को संपन्न हो गया। दोपहर 12 बजे तक सुस्त गति से चलने वाले मतदान ने एक बजे के बाद उत्साह के साथ रफ्तार पकड़ी, जिसके बाद तीसरे चरण में आज 61.45% मतदान दर्ज किया गया है।

फिलहाल चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक आंकड़े आना बाकी है। तीसरे चरण के तहत मंगलवार को 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान पूरा हुआ। हालांकि पश्चिम बंगाल में हिंसा की कुछ खबरें सामने आई।

Lok Sabha Election 2024

तीसरे चरण के तहत गुजरात की 25 सीट, महाराष्ट्र की 11 सीट, उत्तर प्रदेश की 10 सीट, कर्नाटक की 14 सीटों पर, छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर, मध्य प्रदेश की 9 सीटों पर, बिहार की 5, असम और पश्चिम बंगाल की 4-4 और गोवा की सभी 2 सीटें भी मतदान हुआ। वहीं केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव की 2 सीटों पर भी वोटिंग पूरी हुई।

5 शाम बजे तक 60.19 फीसदी

शाम 5 बजे तक असम में सबसे ज्यादा 74.86 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है, जबकि सबसे कम महाराष्ट्र में 53.40% वोटिंग रिकॉर्ड की गई। वहीं बिहार में 56.01%, छत्तीसगढ़ में 66.87%, दादर और नगर हवेली और दमन और दीव में 65.23%, गोवा में 72.52%, गुजरात में 55.22%, कर्नाटक में 66.05%, मध्य प्रदेश में 62.28%, उत्तर प्रदेश में 55.13% और पश्चिम बंगाल में 73.93% वोटिंग हुई।

दोपहर 3 बजे तक 50.71 प्रतिशत मतदान

इससे पहले दोपहर 3 बजे तक 50.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। असम में 63.08%, बिहार में 46.69%, छत्तीसगढ़ में 58.19%, दादरा और नगर हवेली और दमन दीव में 52.43%, गोवा में 61.39 %, गुजरात में 47.03%, कर्नाटक में 54.20%, मध्य प्रदेश में 54.09%, महाराष्ट्र में 42.63%, उत्तर प्रदेश में 46.78% और पश्चिम बंगाल में 63.11% वोटिंग दर्ज की गई थी।

उत्तर मालदा के पोलिंग बूथ पर फेंका देसी बम

वहीं पूरे देश में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान पूरा हुआ, जबकि पश्चिम बंगाल से हिंसा की कुछ खबरे सामने आई। उत्तर मालदा के रतुआ में देसी बम फेंकने की वारदात सामने आई है। यहां बदमाशों ने एक मतदान केंद्र पास देसी बम फेंका। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+