छठे चरण का मतदान: 58 सीटों पर वोटिंग सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण, पिछली बार इन जगहों पर था करीबी मुकाबला
Lok Sabha Chunav 6th Phase Voting: लोकसभा चुनाव 2024 में आज छठे चरण का मतदान हो रहा है। 8 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों की वोटिंग का यह फेज सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि लोकसभा चुनाव 2019 में इन सीटों में से भाजपा 40 सीटें जीती थी।
पिछले चुनाव में छठे चरण की 14 सीटों पर मुकाबला करीबी रहा था। 12 सीटों पर तो जीत का मार्जिन पांच प्रतिशत से भी कम रहा था। इनमें 9 सीट भाजपा, 2 बीजद, एक सीट बसपा ने जीती थी। हालांकि दिल्ली और हरियाणा में भाजपा ने क्लीन स्वीप कर डाला था।

लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में भाजपा 54 और कांग्रेस 49 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। भाजपा को 27 सीटों पर 40 प्रतिशत से अधिक जबकि 14 सीटों पर 30 से 40 प्रतिशत वोट शेयर मिला था। वहीं, कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर ही ऐसा प्रदर्शन कर पाई थी।
दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार पिछले लोकसभा चुनाव के इसी चरण में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने 11 सीटों पर 3 लाख से ज्यादा अंतर जीते थे। 26 सीटें तो ऐसी थी, जिन पर भाजपा की वापसी हुई थी। ऐसे में भाजपा ने इस बार इन सीटों पर जीत की हैट्रिक की तैयारी में है।
पिछले चुनाव में छठे चरण में पांच प्रतिशत से भी कम मार्जिन से जीत दर्ज करने वालों में भाजपा के नितेश देब संबलपुर ओडिशा (9162), अरविंद शर्मा रोहतक हरियाणा (7503), राम शिरामेणी श्रावस्ती यूपी (5320) व भोलानाथ मछलीशहर यूपी (181) शामिल रहे।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण 25 मई को सुबह 9 बजे तक देश में 10.82% वोट डाले गए हैं। बिहार में 9.66%, हरियाणा में 8.31%, जम्मू और कश्मीर में 8.89%, झारखंड में 11.74%, दिल्ली में 8.94%, ओडिशा में 7.43%, उत्तर प्रदेश में 12.33% और पश्चिम बंगाल में 16.54% वोटिंग हुई है।












Click it and Unblock the Notifications