त्रिपुरा में रिकॉर्ड 80 फीसदी मतदान यूं ही नहीं, 2500 वोटर्स ने पार की कीटीले तारों की बाड़

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में त्रिपुरा सबसे आगे रहा। यहां रिकॉर्ड 79.90 प्रतिशत मतदान हुआ। वोटिंग का प्रतिशत यहा यूं ही नहीं बढ़ा, दरअसल, सीमा पर रह रहे त्रिपुरा के निवासियों ने भी वोटिंग में अपनी रूचि दिखाई। इसके लिए उन्होंने कटीले तारों की बाड़बंदी पार की।

भारत- बांग्लादेश के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर लोकतंत्र के प्रति उस वक्त बड़ी आस्था देखी गई, जब त्रिपुरा में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान शुरू हुआ। भारत- बांग्लादेश की सीम पर रह रहे वो भारतीय मतदाता कटीले तारों की बाड़बंदी में घिर गए हैं, वो इस बार वोट डालने से पीछे नहीं हटे। मतदान के लिए सुबह से ही सीमा के द्वार खोले गए और कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने वोट डाला।

Tripura Voting

रिपोर्ट के मुताबित मतदान के लिए करीब 2500 मतदाताओं ने कटीले तारों की बाड़बंदी पार की। वोटिंग कर रहे भारतीय नागरिकों ने कहा कि उन्हें अधिकारियों से हर तरह का सहयोग मिल रहा है, जिससे की वे बिना किसी परेशानी के अपना वोट डाल पा रहे हैं।

बता दें कि सीमा द्वारों पर तैनात सीमा सुरक्षा बल हर दिन बाड़ पार करने वाले ग्रामीणों के फोटो पहचान पत्रों का सत्यापन करते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में बाड़ की दूसरी तरफ रहने वाले भारतीय मतदाता हफीजुर रहमान ने कहा कि उनके गांव में रहने वाले सभी 50 मतदाता इन चुनावों में अपना वोट डालने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने बताया कि यहां 19 परिवार हैं जिनमें 50 मतदाता हैं। उनमें से अधिकांश ने सुबह वोट डाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+