उत्तर प्रदेश से नहीं, दमन और दीव से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, कांग्रेस के इस नेता ने किया दावा

Priyanka Gandhi Lok Sabha Seat: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी लोकसभा चुनाव केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव से लड़ सकती हैं। दमन और दीव के कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल ने रविवार को इस बात की जानकारी दी है।

केतन पटेल ने कहा, ''प्रियंका गांधी दमन और दीव से संभावित उम्मीदवार हो सकती हैं। मैं इस प्रस्ताव का स्वागत करता हूं।'' केतन पटेल ने कहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें इस प्रस्ताव के लिए डेटा इकट्ठा करने के लिए कहा है...क्योंकि पार्टी प्रियंका गांधी को वहां से मैदान में उतारने पर विचार कर रही है।

Priyanka Gandhi

केतन पटेल ने कहा है कि, ''आलाकमान ने हमें डेटा कलेक्ट करने की जिम्मेदारी दी है। प्रियंका जी के आने से पूरा दक्षिण गुजरात जो हमेशा कांग्रेस के साथ रहा है और सौराष्ट्र जो दीव से सटा हुआ है, यहां फायदा होगा। हम डेटा कलेक्ट करने में जमीनी हकीकत, मतदाता और पिछले प्रदर्शन जैसे कुछ मुद्दों का ध्यान रखेंगे।''

बता दें कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हालांकि कांग्रेस ने फिलहाल यूपी लोसभा उम्मीदवारों के लिए नामों की घोषणा नहीं की है। पहले प्रियंका गांधी के रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात चल रही थी।

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है। इसमें 51 उम्मीदवार यूपी से हैं।

Daman and Diu Lok Sabha Seat: दमन और दीव लोकसभा सीट के बारे में जानिए?

दमन और दीव लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पश्चिमी भारत में केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के दो लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। गोवा, दमन और दीव पुनर्गठन अधिनियम, 1987 के बाद दमन और दीव लोकसभा सीट साल 1987 में अस्तित्व में आया था।

वर्तमान में लालूभाई पटेल दमन और दीव लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। लालूभाई पटेल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+