Lok Sabha Election: चंडीगढ़ से मनीष तिवारी, मंडी से विक्रमादित्य, कांग्रेस कैंडिडेट्स की एक और लिस्ट जारी

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है, जिसमें 16 नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने नई सूची गुजरात, ओडिशा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश की लोकसभा सीटों के लिए जारी की है। लिस्ट में मनीष तिवारी समेत कई कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ओर दिग्गजों के नाम शामिल हैं।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को मंडी सीट पर भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के मुकाबले मैदान में उताया गया है। इसके अलावा शिमला संसदीय क्षेत्र से कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी को मैदान में उतारा है। जबकि चार संसदीय क्षेत्रों में से दो पर कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं जबकि कांगड़ा व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को लेकर अब तक नाम फाइनल नहीं हो पाया है।

Congress Candidates List Lok Sabha Elections

वहीं इस बार कांग्रेस ने अपने दो विधायकों को लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा है। शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में चारों संसदीय सीटों के लिए प्रत्याशियों पर मंथन किया गया। जिसके बाद कांग्रेस ने अपने टिकट आवंटन की तरीके में बड़ा बदलाव किया। इस बार कांग्रेस युवा चेहरों को आगे ला रही है।

कांग्रेस कैंडिडेट्स की नई लिस्ट के मुताबिक, पार्टी ने शिमला संसदीय क्षेत्र से कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी को मौका दिया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व सांसद प्रतिभा सिंह के पुत्र विक्रमादित्य वर्तमान में शिमला ग्रामीण से विधायक हैं। प्रदेश में राजनीतिक संकट के बावजूद कांग्रेस ने दो विधायकों को टिकट देकर बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस इन दो सीटों पर जीत को लेकर कांग्रेस बड़े मजबूत तरीके से दावेदारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+