इस दिग्गज नेता ने की थी मशहूर अभिनेत्री से शादी लेकिन आज भी रहता है पहली बीवी संग, जानिए क्यों?
Raj Babbar Love Story: लोकसभा चुनाव के कारण देश में सियासी पारा चरम पर है, कांग्रेस ने मंगलवार को चार लोकसभा सीटों पर अपने उम्मदीवारों के नाम ऐलान किया, जिसमें उसने इस बार गुरुग्राम से अभिनेता-राजनेता राज बब्बर को टिकट दिया है।
इस सीट पर अब राज बब्बर की सीधी टक्कर बीजेपी के राव इंद्रजीत से है,आपको बता दें कि फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाले एक्टर राज बब्बर का एक लंबा सियासी सफर रहा है।

हालांकि उन्होंने राजनीति की जर्नी जनता दल के साथ साल 1989 में शुरू की थी और वो 1994 में पहली बार राज्यसभा सांसद बने थे। वो तीन बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं।
दो बार सपा की साइकिल के जरिए संसद पहुंचे थे
वो साल 1999 और 2004 में सपा की साइकिल के जरिए संसद पहुंचे थे लेकिन पार्टी में कुछ लोगों से मतभेद होने के चलते राज बब्बर को साल 2006 में समाजवादी पार्टी से निलंबित कर दिया गया था जिसके बाद उन्होंने साल 2008 में कांग्रेस का हाथ पकड़ा था।
राज बब्बर ने डिंपल यादव को हराया था
साल 2009 में उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराया था। हालांकि साल 2014 और 2019 में वो अपना लोकसभा चुनाव हार गए थे , इसके बावजूद कांग्रेस ने उन पर फिर से भरोसा किया है, अब वो उसके भरोसे पर सही उतरते हैं या नहीं, ये तो चुनावी नतीजे बताएंगे।
थिएटर आर्टिस्ट नादिरा बब्बर से की शादी
फिलहाल यहां हम आपको उनके निजी जिंदगी के बारे में बताते हैं। आपको बता दें कि रूपहले पर्दे के लोकप्रिय एक्टर राज बब्बर ने साल 1975 में मशहूर थिएटर आर्टिस्ट नादिरा बब्बर से शादी की थी, ये प्रेम विवाह था। कहते हैं कि नादिरा एक्टर की जिंदगी में तब आई थीं, जब उनके संघर्ष का दौर चल रहा था।
नादिरा से राज बब्बर को दो बच्चे जूही और आर्य हैं
दोनों की मुलाकातें हुई और फिर दोनों में प्यार हो गया और एक दिन दोनों ने शादी कर ली, इस शादी से राज बब्बर के दो बच्चे जूही और आर्य हैं।
नादिरा के बाद राज बब्बर को हुई थी स्मिता पाटिल से मोहब्बत
नादिरा से शादी के बाद राज बब्बर का एक्टिंग करियर आगे बढ़ रहा था, वो बॉलीवुड के हिट एक्टर बन चुके थे और इसी दौरान उनकी मुलाकात हुई मशहूर अभिनेत्री स्मिता पाटिल से।
शादी शुदा राज बब्बर से बहत प्यार करती थीं स्मिता
साल 1984 में आई फिल्म 'आज की आवाज' के दौरान राज बब्बर और स्मिता पाटिल पहली बार सेट पर मिले थे, दोनों में काम के दौरान दोस्ती हुई, जो आगे चलकर प्रेम में बदल गई। शादी शुदा राज बब्बर को स्मिता से दूसरी बार मोहब्बत हुई थी लेकिन स्मिता अविवाहित थीं और हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री बन चुकी थीं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने राज बब्बर के साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया।
साल 1986 में राज ने की थी स्मिता से शादी
और दोनों मुंबई में साथ रहने लग गए, इस बात का पता जब राज बब्बर के घर पर चला तो हंगामा मच गया लेकिन राज बब्बर और स्मिता ने किसी की परवाह नहीं की और साल 1986 में शादी कर ली और शादी के एक साल के अंदर ही स्मिता के बेटे प्रतीक का जन्म हुआ था लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था क्योंकि बेटे के जन्म के दो हफ्ते बाद ही स्मिता पाटिल का निधन हो गया।
स्मिता के जाने के बाद राज बब्बर वापस नादिरा के साथ रहने लगे
स्मिता के जाने से राज बब्बर पूरी तरह से निराश हो गए थे, उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वो दो हफ्ते के छोटे प्रतीक को कैसे संभालेंगे, दुख की इस घड़ी में उन्होंने एक बार फिर से अपनी पहली पत्नी नादिरा से मदद मांगी, जिन्होंने उन्हें निराश नहीं किया और एक बार फिर से राज बब्बर की जिंदगी में नादिरा की वापसी हुई और उनका साथ आज भी बरकरार है।












Click it and Unblock the Notifications