पीएम मोदी को 'Fake OBC' कहने पर बीजेपी का तेजस्वी यादव पर पलटवार
नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'फर्जी ओबीसी' (fake OBC) कहने के बाद बीजेपी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर जवाबी पलटवार किया है। इससे पहले तेजस्वी ने एक ट्वीट के जरिए मोदी के ओबीसी (OBC) होने की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए थे।

लालू यादव के बेटे और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बिहार में बीजेपी के पार्टी इंचार्ज भूपेंद्र यादव ने उनपर वंशवादी राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि, उन्होंने राजनीति को निजी मनोरंजन बना दिया है। बीजेपी महासचिव ने आरोप लगाया कि तेजस्वी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सलाह पर ऐसा "घमंडी, अशिष्ट और बचकाना" ट्वीट डालते हैं, जो उनके "दोस्त, दार्शनिक और गाइड" बने हुए हैं।
बीजेपी की ओर से इतनी तीख प्रक्रिया तेजस्वी यादव के उस ट्वीट के बाद आई है, जिसमें उन्होंने नरेंद्र मोदी को 'फर्जी ओबीसी' (fake OBC) बताया था। ट्वीट में उन्होंने लिखा था, "हां नरेंद्र मोदी जी एक फर्जी ओबीसी हैं। वे तब ओबीसी बने जब वह 55 साल के हो गए। ओबीसी उन्हें ओबीसी के तौर पर स्वीकार नहीं करता, क्योंकि उन्होंने उनके लिए कुछ नहीं किया। वे ओबीसी से नफरत करते हैं और 'वर्ण व्यवस्था' में विश्वास करते हैं।"
भूपेंद्र यादव ने आरजेडी पर सामाजिक न्याय के आदर्श राम मनोहर लोहिया के विचारों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए, तेजस्वी को बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बिहार की जनता ने आरजेडी को नकार दिया है और 23 मई को जब चुनाव परिणाम आएंगे तो उसकी राजनीति पर पूर्ण विराम लग जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications