आधा लोकसभा चुनाव हो चुका है और पीएम मोदी चुनाव हार रहे हैं: राहुल गांधी
Recommended Video
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला भी इस दौरान मौजूद थे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के 4 चरण के मतदान के बाद ये साफ हो गया है कि पीएम मोदी हार रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा आतंरिक सर्वे कहता है कि बीजेपी चुनाव हार रही है। उन्होंने कहा कि 5 सालों में पीएम मोदी ने देश को बर्बाद कर दिया।

लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस के साथ- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस के साथ है और पीएम मोदी चुनाव हार रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि किसान, भ्रष्टाचार, रोजगार, संस्थाओं पर अतिक्रमण मुख्य मुद्दे हैं, इसलिए भाजपा चुनाव हार रही है। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने रोजगार का वादा किया था लेकिन उसका क्या हुआ? राहुल गांधी ने आतंकी मसूद अजहर के मामले पर भी बीजेपी पर हमला किया।
ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज
बीजेपी ने आतंकवाद से समझौता किया- राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि मसूद अजहर कैसे पाकिस्तान पहुंचा, कांग्रेस ने तो नहीं भेजा। उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी ने आतंकवाद से समझौता किया। सुप्रीम कोर्ट में माफी के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि उसमें क्या गलत है। राहुल गांधी ने कहा, 'मैंने सुप्रीम कोर्ट के बारे में जो कहा था उसके लिए माफी मांगी, बीजेपी से माफी नहीं मांगी।' राहुल गांधी ने कहा कि इस चुनाव में हम बीजेपी को हराने जा रहे हैं, चुनाव में बीजेपी के खिलाफ लहर है।
सेना पीएम मोदी की निजी संपत्ति नहीं
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सेना पीएम मोदी की निजी संपत्ति नहीं है, सेना भारत की है। सर्जिकल स्ट्राइक को वीडियो गेम कहना कांग्रेस का अपमान नहीं, भारतीय सेना का अपमान है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी क्या करेगी, इसका जिक्र मेनिफेस्टो में किया है। हम किसानों के लिए अलग बजट लाएंगे और युवाओं को रोजगार देने का काम करेंगे। राहुल ने कहा कि न्याय योजना पूरे देश में पहुंचेगी और इससे देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होगी। खराब अर्थव्यवस्था की बात पीएम मोदी नहीं मान रहे हैं। रोजगार और भ्रष्टाचार के मामले पर पीएम मोदी को राहुल गांधी ने बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि राफेल डील में पीएम मोदी ने चोरी की और पूरा देश कह रहा है कि चौकीदार चोर है।












Click it and Unblock the Notifications