परमाणु बम को लेकर मोदी का बयान गैरजिम्मेदाराना, सेना उनकी जागीर नहीं: कैप्टन अमरिंदर सिंह

परमाणु बम पर मोदी का बयान गैरजिम्मेदाराना: कैप्टन अमरिंदर सिंह

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी रैली में 'परमाणु बम हमने दिवाली के लिए नहीं रखे' के बयान पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नाराजगी जाहिर की है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस बयान को पूरी तरह गैर जिम्मेदाराना बताते हुए कहा है कि फौज मोदी की कोई निजी संपत्ति नहीं है। उनका सेना को इस तरह के राजनीति में धकेलना बिल्कुल गलत है। मोदी ने हाल ही में भाजपा की एक रैली में पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा था कि हमने परमाणु बम दिवाली के लिए नहीं रखे हैं।

मोदी क्या जंग का डर दिखा रहे: कैप्टन

मोदी क्या जंग का डर दिखा रहे: कैप्टन

सोमवार को जालंधर में कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी संतोख सिंह की नामांकन रैली में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि क्या परमाणु हथियार दीवाली के लिए संभालकर नहीं रखे जैसे बयान से युद्ध के खतरे का डर दिखाकर दोबारा सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सिंह ने कहा, रोजाना जवान शहीद हो रहे हैं, सरकार कुछ नहीं कर रही। वो सिर्फ सेना की बहादुरी का राजनीतिकरण करने में लगी है। नरेंद्र मोदी सेना के एक्शन का भी क्रेडिट अपने नाम कर रहे हैं। फौज मोदी की निजी जागीर नहीं है। बम धमाकों की आरोपी साध्वी प्रज्ञा को भोपाल से टिकट देने पर भाजपा की आलोचना करते हुए सिंह ने कहा कि वह नफरत वाले भाषण देकर वर्दीधारी जवानों और शहीदों का अपमान कर रही हैं और भाजपा उनको आगे बढ़ा रही है।

ये बोले थे मोदी

ये बोले थे मोदी

गुजरात के बाड़मेर में हाल ही में एक रैली में भाजपा के स्टार प्रचारक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, भारत ने पाकिस्तान की धमकी से डरने की नीति को छोड़ दिया है, आप भी यही चाहते होंगे। वर्ना आए दिन हमारे पास न्यूक्लियर बटन है. न्यूक्लियर बटन है, कहते थे। हमारे अखबार वाले भी लिखते थे कि पाकिस्तान के पास न्यूक्लियर है। हमारे पास क्या है भाई। ये दिवाली के लिए रखा है क्या। ये क्या तरीका है।

नरेंद्र मोदी के बयान पर विपक्षी नेताओं का निशाना

नरेंद्र मोदी के बयान पर विपक्षी नेताओं का निशाना

नरेंद्र मोदी के चुनावी रैली में परमाणु बम को लेकर बात करने पर कई नेताओं ने आपत्ति जताई है। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा, अगर भारत ने परमाणु बम दिवाली के लिए नहीं रखा है तो पाकिस्तान ने भी इसे ईद के लिए नहीं रखा होगा।

नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने नरेंद्र मोदी और महबूबा मुफ्ती के बयानों की आलोचना करते हुए एक ट्वीट में कहा, चाहे दीपावली हो या ईद, पीएम मोदी और महबूबा मुफ्ती दोनों ने परमाणु हमले की बात को ऐसे इस्तेमाल किया है जैसे यह पबजी जैसा कोई गेम हो, जिसमें वे रीसेट बटन दबाएंगे और जिंदगी फिर से चल पड़ेगी। ये कोई गेम नहीं है।

यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+