क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

LIVE: गंगा यात्रा में प्रियंका गांधी ने बोला मोदी सरकार पर हमला

प्रियंका गांधी ने अपने खुले खत में कहा, 'गंगाजी उत्तर प्रदेश का सहारा हैं और मैं भी गंगाजी के सहारे हूं। गंगाजी के सहारे ही आप लोगों के बीच पहुंचूंगी।'

Google Oneindia News

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने यूपी में अपने चुनावी अभियान को धार देने के लिए सोमवार से 'गंगा यात्रा' शुरू की। तीन दिन तक चलने वाली इस 'गंगा यात्रा' में प्रियंका गांधी स्टीमर बोट के जरिए 140 किलोमीटर की यात्रा करेंगी। यात्रा शुरू करने से एक दिन पहले प्रियंका गांधी ने यूपी की जनता के नाम एक खुला खत भी लिखा था। जिसमें उन्होंने कहा, 'गंगाजी उत्तर प्रदेश का सहारा हैं और मैं भी गंगाजी के सहारे हूं। गंगाजी के सहारे ही आप लोगों के बीच पहुंचूंगी। पढ़िए प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा का पल-पल का लाइव अपडेट।

priyanka gandhi

Newest First Oldest First
3:38 PM, 18 Mar

बसपा सुप्रीमो मायावती के बयान पर प्रियंका गांधी ने कहा, सबका एक ही लक्ष्य है भाजपा को हराना
3:18 PM, 18 Mar

गंगा यात्रा के दौरान बोलीं प्रियंका गांधी, जनता सोच-समझकर अपना वोट दे, जनता की आवाज सुनी जानी चाहिए
3:14 PM, 18 Mar

मध्य प्रदेश में हमने वादा किया था कि 10 दिनों के अंदर किसानों का कर्ज माफ करेंगे, सरकार बनते ही हमने अपना वादा पूरा किया: प्रियंका गांधी
3:12 PM, 18 Mar

गंगा यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी ने बोला मोदी सरकार पर हमला, कहा- आज जनता की आवाज को दबाया जा रहा है
11:57 AM, 18 Mar

स्टीमर बोट पर प्रियंका गांधी ने शुरू की गंगा यात्रा, तीन दिन में तय करेंगी 140 किलोमीटर का सफर, अलग-अलग स्थानों पर मंदिरों में करेंगी दर्शन
10:48 AM, 18 Mar

प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पहुंचीं प्रियंका गांधी, मां गंगा का दुग्धाभिषेक करने के बाद घाट पर की पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में शुरू होगी गंगा यात्रा
10:25 AM, 18 Mar

प्रयागराज में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने की बड़े हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना, पूजा के बाद छटनाग से शुरू करेंगी गंगा यात्रा
10:22 AM, 18 Mar

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर समेत वरिष्ठ नेता पहुंचे प्रयागराज, यात्रा को लेकर शहर भर में लगे पोस्टर, पूजा अर्चना के बाद प्रियंका शुरू करेंगी यात्रा
10:20 AM, 18 Mar

प्रयागराज के छटनाग से शुरू होगी प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा, 20 मार्च को वाराणसी के अस्सी घाट पर होगा यात्रा का समापन
10:16 AM, 18 Mar

यात्रा से पहले प्रियंका गांधी ने लिखा खुला खत, 'गंगाजी उत्तर प्रदेश का सहारा हैं और मैं भी गंगाजी के सहारे हूं। गंगाजी के सहारे ही आप लोगों के बीच पहुंचूंगी
10:14 AM, 18 Mar

तीन दिन तक चलने वाली 'गंगा यात्रा' में प्रियंका गांधी स्टीमर बोट के जरिए करेंगी 140 किलोमीटर की यात्रा, 20 मार्च को पूरी होगी यात्रा
10:14 AM, 18 Mar

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी यूपी में आज से शुरू करेंगी 'गंगा यात्रा'

Comments
English summary
Lok Sabha Elections 2019: Priyanka Gandhi Ganga Yatra Live Updates.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X