PM मोदी ने गांधीनगर में किया मतदान , कहा- वोट डालने के बाद लगा जैसे कुंभ नहा लिया

Recommended Video

    Lok Sabha Election 2019 : PM Modi ने लिया मां का आशिर्वाद, Gandhinagar से डाला Vote | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019 ) के तीसरे चरण के लिए आज देश भर की 117 सीटों पर मतदान हो रहा है, इस चरण में गुजरात ( 26) और केरल (20) की सभी सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, इसके अलावा कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 14, उत्तर प्रदेश की 10, छत्तीसगढ़ की 7, ओडिशा की 6, बिहार की 5, पश्चिम बंगाल की 5, असम की 4, गोवा की 2, दादरा नागर हवेली की 1, दमन दीव की 1, जम्मू कश्मीर की 1 और त्रिपुरा की 1 लोकसभा सीट पर भी आज मतदान हो रहा है।

    पीएम नरेंद्र मोदी ने किया मतदान

    पीएम नरेंद्र मोदी ने भी आज गांधीनगर लोकसभा सीट पर अमित शाह के लिए मतदान किया है, मतदान डालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाहर आकर मतदान वाली उंगली दिखाई और पैदल ही लोगों से मिलने पहुंच गए, प्रधानमंत्री खुली जीप में सवार होकर पोलिंग बूथ तक वोट डालने पहुंचे जहां बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने उनका स्वागत किया था।

    'वोट डालने के बाद लगा जैसे कुंभ नहा लिया'

    वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरे देश में तीसरे चरण का मतदान हो रहा है, मेरा सौभाग्य है कि मुझे भी आज मेरा कर्तव्य निभाने का मौका मिला, ये मेरे लिए गौरवपूर्ण पल है कि मेरे गृह राज्य गुजरात में वोट दिया, जैसे कुंभ में स्नान कर आनंद मिलता है वैसे ही वोट डालकर आनंद मिलता है, PM मोदी बोले कि पहली बार जो वोट दे रहे हैं ये सदी उनकी ही सदी है, इसलिए नए मतदाताओं को वह विशेष आग्रह करेंगे कि वे सभी 100 फीसदी मतदान करें।

    मतदान से पहले मां से लिया आशीर्वाद

    पीएम नरेंद्र मोदी भी आज गांधीनगर लोकसभा सीट पर अपना वोट डालने से पहले सुबह-सुबह मां हीराबेन का आशीर्वाद लेने के लिए उनके गांधीनगर स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने मां से मुलाकात की , उन्होंने अपनी मां के पैर छूए और मां ने उन्हें विजयी हो का आशीर्वाद दिया और नारियल-चुनरी प्रसाद के रूप में दिया, मां ने पीएम मोदी का मुंह भी मीठा कराया तो वहीं पीएम ने भी अपनी मां को मिठाई खिलाई , इसके बाद पीएम मोदी ने आम लोगों से भी बात की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

    वोट डालकर लोकतंत्र को और मजबूत करें: PM

    सुबह 7 बजे से ही वोटिंग शुरू हो चुकी है, मतदान से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके देश की जनता से मतदान करने की अपील की है, उन्होंने खासकर युवाओं से अपील की है कि वो वोट आज जरूर करें और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना अहम योगदान निभाए।

    यहां पढ़ें: लोकसभा चुनाव का विस्तृत कवरेज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+