क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

लोकसभा चुनाव: महबूबा मुफ्ती अनंतनाग से लड़ेंगी, जम्मू और उधमपुर में कैंडिडेट नहीं उतारेगी पार्टी

2019 के लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच पढ़िए चुनावी माहौल का पल-पल का लाइव अपडेट।

Google Oneindia News

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने अब अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। टिकटों के ऐलान के साथ ही राजनेता भी जोर-शोर से चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा ने शुक्रवार देर रात अपने 36 लोकसभा उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा को ओडिशा के पुरी से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, शुक्रवार को ही कांग्रेस ने भी 35 उम्मीदवारों की अपनी एक और सूची जारी की। इस सूची में बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी को यूपी की बिजनौर सीट से टिकट दिया गया है। लोकसभा चुनाव का लाइव अपडेट।

lok sabha elections 2019

Newest First Oldest First
8:08 PM, 23 Mar

पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने बताया है कि उनकी पार्टी जम्मू और उधमपुर से चुनाव नहीं लड़ेगी। सेक्युलर वोट में बंटवारा ना हो इसलिए ये फैसला लिया गया है। लद्दाख पर अभी फैसला नहीं हुआ है।
8:06 PM, 23 Mar

ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा।
8:06 PM, 23 Mar

कांग्रेस छोड़ने की खबरों का जितिन प्रसाद ने खंडन किया है। उन्होंने कहा, इन बातों में कोई दम नहीं है।
8:05 PM, 23 Mar

जम्मू कश्मीर की अनंतनाग सीट से लड़ेंगी पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती।
6:08 PM, 23 Mar

जनता दल (सेक्युलर) प्रमुख, पूर्व पीएम एचडी देवगौडा कर्नाटक की टुमकुर सीट से चुनाव लड़ेगे।
6:06 PM, 23 Mar

महाराष्ट्र में एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन फाइनल। कांग्रेस 24, एनसीपी 20 पर लड़ेगी। 4 सीटें अन्य सहयोगियों को दी गईं।
6:05 PM, 23 Mar

भारतीय जनता पार्टी ने 11 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश की तीन सीट, तेलंगाना की 6 लोकसभा सीट, पश्चिम बंगाल की एक और केरल की एक सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।
6:04 PM, 23 Mar

भाजपा ने 11 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश की कैराना सीट से प्रदीप चौधरी को टिकट दिया गया है।
3:44 PM, 23 Mar

उमा भारती ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को लिखी चिट्ठी, कहा- डेढ़ साल तक नहीं लड़ूंगी कोई लोकसभा चुनाव, संगठन के लिए करूंगी काम
2:50 PM, 23 Mar

महाराष्ट्र में सूत्रों के हवाले से खबर, सहयोगियों के लिए अपने-अपने कोटे से 2-2 सीटें छोड़ेंगे कांग्रेस और एनसीपी, जल्द हो सकता है ऐलान
2:24 PM, 23 Mar

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, वर्तमान में भाजपा के आलोक संजर हैं भोपाल सीट से सांसद
2:21 PM, 23 Mar

25 मार्च को नागपुर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे ने दी जानकारी
2:20 PM, 23 Mar

कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने फिर दोहराई अपनी मांग, केरल की वायनाड सीट से भी लोकसभा चुनाव लड़ें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
2:00 PM, 23 Mar

बिहार के पूर्णिया में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली, कहा- पीएम नरेंद्र मोदी ने अब तक कितने लोगों को रोजगार दिया? वो गरीबों के नहीं, अमीरों के चौकीदार हैं
1:54 PM, 23 Mar

बीजू जनता दल को एक और झटका, ओडिशा की कंधमाल सीट से सांसद प्रत्यूषा राजेश्वरी सिंह भाजपा में शामिल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिलाई सदस्यता
12:53 PM, 23 Mar

बिहार में एनडीए ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, पटना साहिब से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और बेगूसराय से गिरिराज सिंह को दिया गया टिकट
11:01 AM, 23 Mar

बिहार की बांका सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ सकती हैं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पुतुल कुमारी, सीट बंटवारे के तहत जेडीयू के खाते में गई है यह सीट
10:49 AM, 23 Mar

बाराबंकी में होलिका दहन पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव और मायावती का पोस्टर जलाने पर भाजपा नेता राम बाबू द्विवेदी के खिलाफ केस दर्ज
10:39 AM, 23 Mar

उत्तराखंड में चुनाव आयोग की स्टेटिक सर्विलांस टीम ने देहरादून-ऋषिकेश हाइवे पर चेकिंग के दौरान कार से बरामद किए 27 लाख रुपए कैश
10:33 AM, 23 Mar

परेश रावल ने कहा, मैंने लोकसभा चुनाव ना लड़ने की जानकारी पार्टी को 4-5 महीने पहले ही दे दी थी, मैं पीएम मोदी का समर्थन करना जारी रखूंगा
10:24 AM, 23 Mar

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) की असम यूनिट ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची
10:12 AM, 23 Mar

भाजपा में शामिल होने की खबरों पर बोले कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद- अफवाहें चल रही हैं, मैं अफवाहों पर कैसे जवाब दे सकता हूं, ये सब अफवाहें हैं
10:02 AM, 23 Mar

परेश रावल ने चुनाव ना लड़ने की इच्छा जताई, फिलहाल अहमदाबाद ईस्ट से भाजपा के सांसद हैं परेश रावल, कहा- पीएम मोदी को सपोर्ट करता रहूंगा
9:47 AM, 23 Mar

बिहार में एनडीए के प्रत्याशियों का आज हो सकता है ऐलान, बेगूसराय सीट से गिरिराज सिंह को टिकट दिए जाने के कयास, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद को उतार सकती है भाजपा
9:40 AM, 23 Mar

आज भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी और छत्तीसगढ़ की 6 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जा सकती है: पूर्व सीएम रमन सिंह
9:36 AM, 23 Mar

कांग्रेस की सूची में नसीमुद्दीन सिद्दीकी को दिया गया बिजनौर लोकसभा सीट से टिकट, पिछले दिनों बसपा छोड़कर कांग्रेस में हुए थे शामिल
9:36 AM, 23 Mar

कांग्रेस ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की एक और सूची, राजबब्बर को यूपी के मुरादाबाद से हटाकर फतेहपुर सीकरी से बनाया गया उम्मीदवार
9:35 AM, 23 Mar

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार देर रात जारी की तीसरी सूची, संबित पात्रा को ओडिशा के पुरी से दिया गया लोकसभा का टिकट

Comments
English summary
Lok Sabha Elections 2019: Live Updates BJP Congress Mahagathbandhan.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X