Live: अहमदाबाद में बोले उद्धव ठाकरे- बीजेपी-शिवसेना साथ आए हैं, तो विपक्ष का हारना तय

नई दिल्ली। 2019 के चुनावी महासमर में सभी राजनीतिक पूरी ताकत के साथ उतर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी चुनावी रैलियों का आगाज कर दिया है। वहीं, कई दिग्गजों ने पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया है। जबकि आज बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया। पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे अमित शाह के रोड शो में एनडीए के सहयोगी दलों के कई नेता मंच पर दिखाई दिए।

lok sabha elections 2019 live updates: amit shah to hold a road show in gandhinagar

पढ़ें, पल-पल का अपडेट

LIVE Feed
Mar 30, 2019, 3:09 PM IST

महाराष्ट्र में मराठा नेता प्रवीण गायकवाड ने थामा कांग्रेस का दामन, मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति में कांग्रेस में हुए शामिल
Mar 30, 2019, 2:22 PM IST

असम में पीएम मोदी: वे चौकीदार से नफरत करते हैं, उन्हें चायवालों से भी समस्या है। मुझे लगता था कि यह उनके निशाने पर केवल एक चायवाला है। लेकिन जब मैंने देश के सभी कोनों का दौरा किया, चाय से जुड़े लोगों को ये पसंद ही नहीं करते
Mar 30, 2019, 2:09 PM IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गांधीनगर संसदीय क्षेत्र के लिए अपना नामांकन दाखिल किया
Mar 30, 2019, 1:52 PM IST

फारुख अब्दुल्ला-छत्तीसगढ़ में जाने कितने सिपाही शहीद हुए, लेकिन क्या कभी पीएम मोदी वहां गए उनपे फूल चढ़ाने.. मगर वो सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए.. उसका भी मुझे शक है
Mar 30, 2019, 1:18 PM IST

महाराष्ट्र: दिल्ली और महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की चुनावी रणनीति पर चर्चा करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में बुलाई गई बैठक
Mar 30, 2019, 12:26 PM IST

आज हिंदुस्तान में इनकी पूछ नहीं है, लेकिन पाकिस्तान में इनका जय जयकार हो रहा है।वहां के अखबारों में इनकी तस्वीर छपती है। ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए या नहीं- अरुणाचल में पीएम मोदी
Mar 30, 2019, 12:25 PM IST

गांधीनगर, गुजरात में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब।
Mar 30, 2019, 11:54 AM IST

जो बोगीबील पुल बरसों से लटका हुआ था, उसके बनने से पूर्वी जिलों के हज़ारों लोगों की इटानगर से दूरी 16 घंटे से घटकर 4-5 घंटे रह गई है: पीएम मोदी
Mar 30, 2019, 11:51 AM IST

पहले नामदार परिवार और यहां पर बैठे उनके रागदरबारी अपनी सल्तनत को मजबूत कर रहे थे। उन्हें आपकी भलाई से ज्यादा मलाई की जरूरत थी। हम आपकी भलाई के लिए काम करते हैं और वो मलाई के लिए काम करते थे: पीएम मोदी
Mar 30, 2019, 11:51 AM IST

पिछले 5 वर्षों में, मैं देश के लिए जो भी कर पाया हूं उसके पीछे आपका साथ, समर्थन और आशीर्वाद ही है- अरुणाचल में पीएम मोदी
Mar 30, 2019, 11:39 AM IST

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह का अहमदाबाद में रोड शो शुरू
Mar 30, 2019, 11:36 AM IST

पीसी चाको का पीएम मोदी पर हमला- भारत के प्रथम परिवार के लिए पीएम मोदी की नकारात्मक राय है, भारत का प्रथम परिवार वास्तव में भारत का पहला परिवार है। पंडित नेहरू की योजना और नेतृत्व की वजह से भारत आज भारत है।
Mar 30, 2019, 11:23 AM IST

गांधीनगर से लालकृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपेयी सांसद रहे। मेरा सौभाग्य है कि भाजपा मुझे यहीं से सांसद बनाने जा रही है- शाह
Mar 30, 2019, 11:22 AM IST

मुझे आज 1982 के दिन याद आ रहे हैं। जब मैं यहां के एक छोटे से बूथ का बूथ अध्यक्ष था- अमित शाह
Mar 30, 2019, 11:22 AM IST

विजय संकल्प सभा में बोले अमित शाह- मेरे जीवन से बीजेपी निकाल दें तो केवल शून्यता बचेगी
Mar 30, 2019, 11:21 AM IST

विजय संकल्प सभा में बोले अमित शाह- मैं इसी क्षेत्र से पांच बार विधायक रहा, मैंने बूथ अध्यक्ष के रूप में शुरुआत की, दीवारों पर पोस्टर चस्पाए
Mar 30, 2019, 11:19 AM IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह भी 'विजय संकल्प सभा' ​​में मौजूद
Mar 30, 2019, 11:09 AM IST

राजनाथ सिंह- कांग्रेस अध्यक्ष पीएम मोदी को अपशब्द कहते हैं, चुनाव में कांग्रेस को सजा इस देश की जनता देगी। देश का नेतृत्व सशक्त हाथों में है
Mar 30, 2019, 11:06 AM IST

लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी ने दो उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, गोरखपुर से रामभुआल निषाद जबकि कानपुर से राम कुमार को दिया टिकट
Mar 30, 2019, 11:02 AM IST

रामविलास पासवान, नितिन गडकरी ने मोदी सरकार की योजनाओं की तारीफ की, गरीबों की हितैषी बताया
Mar 30, 2019, 10:57 AM IST

अहमदाबाद: केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, रामविलास पासवान, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल 'विजय संकल्प सभा' ​​में मौजूद, अमित शाह आज गांधीनगर से दाखिल करेंगे नामांकन।
Mar 30, 2019, 10:53 AM IST

रोड शो में उद्धव ठाकरे- बीजेपी और शिवसेना की विचारधारा एक, हमनें सभी विवादों को खत्म किया। उद्धव ठाकरे ने विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 30, 2019, 10:37 AM IST

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, उद्धव ठाकरे, गडकरी, राजनाथ सिंह और कई मंत्री शाह के रोड में मौजूद
Mar 30, 2019, 10:30 AM IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, आज करेंगे नामांकन दाखिल
Mar 30, 2019, 10:00 AM IST

अमित शाह के रोड शो की तैयारियां शुरू, वे पहले एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
Mar 30, 2019, 9:47 AM IST

पत्र में लिखा- केंद्र की सत्ताधारी पार्टी कर्नाटक और गोवा सर्कल के आयकर आयुक्त के कार्यालय का दुरुपयोग कर रही है
Mar 30, 2019, 9:46 AM IST

कर्नाटक में आयकर विभाग की छापेमारी, कांग्रेस प्रमुख दिनेश गुंडुराव ने चुनाव आयोग और राष्ट्रपति को लिखा पत्र
Mar 30, 2019, 9:45 AM IST

रेलवे टिकटों पर छपी पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीरों के मामले को लेकर चुनाव आयोग ने रेल मंत्रालय को भेजा दूसरा नोटिस
Mar 30, 2019, 9:44 AM IST

चुनाव आयोग ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेजा नोटिस, मदुरै एयरपोर्ट मामले पर मांगा जवाब, जहां पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर बोर्डिंग पास पर देखी गई थी
Mar 30, 2019, 9:43 AM IST

अरुणाचल- पश्चिम सियांग में पीएम मोदी की रैली को लेकर तैयारी, प्रधानमंत्री आज जनसभा को करेंगे संबोधित।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+