भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की खबरों पर बोले कुमार विश्वास, पट्ठों ने सीट तक तय कर दी
नई दिल्ली। कवि और आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे कुमार विश्वास अक्सर सुखियों में बने रहते हैं। हाल ही में खबर आई कि कुमार विश्वास भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं और उन्हें पूर्वी दिल्ली सीट से उतारा जा सकता है। मीडिया में इस तरह की रिपोर्ट आने के बाद कुमार ने इसको लेकर ट्वीट किया है और इस तरह की खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि मैं विदेश में था और यहां सीट तक तय कर दी गई।
'हवालोक में मेरी सीट-दावेदारी तक तय कर दी'
कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा, नेपाल से यूरोप गया, यूरोप से बहरीन! अभी भी परदेस में हूं लेकिन भारतीय मीडिया के ट्वीट्स देख कर पता चला कि पट्ठों ने किसी देश के ऊपर हवालोक में मेरी राजनैतिक मुलाक़ातें/सीट-दावेदारी तक तय कर दी गजब... जियो बहादुर।
यहां क्लिक कर पढ़िए दिल्ली की सभी सातों लोकसभा क्षेत्रों का प्रोफाइल

अलका लांबा को लेकर भी किया ट्वीट
कुमार विश्वास लगातार अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर हमलावर रहते हैं। एक दूसरे ट्वीट में आप के दो विधायक अलका लांबा और विधायक सौरभ भारद्वाज के बीच ट्विटर पर बहस को लेकर उन्होंने कहा, तो अलका के लिए आत्ममुग्ध बौने ने नया "अमानती-कटप्पा" चुना है. अगली बार अपने किसी दूसरे महारथी की हत्या के लिए फिर एक नया "कटप्पा" लाएगा।
पढ़ें लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

ये थी कुमार विश्वास को लेकर चर्चा
इस तरह की खबरें आई थीं कि कुमार विश्वास ने भाजपा नेता राजनाथ सिंह से मुलाकात की है और उनको भाजपा चुनाव लड़ा सकती है। कुमार विश्वास ने 2014 में आप के टिकट पर अमेठी से चुनाव लड़ा था। जहां उन्हें हार मिली थी। इसके बाद राज्यसभा ना भेजे जाने पर उनके अरविंद केजरीवाल से रिश्ते खराब हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications