कुमार विश्वास ने किसके लिए कहा, 'शिशुपाल के राजनैतिक वध में, बस अब 200 दिन और...'

लोकसभा चुनाव के बीच कवि कुमार विश्वास ने एक ट्वीट कर कहा है कि शिशुपाल के पूर्ण राजनैतिक वध में, बस अब लगभग दो सौ दिन और हैं।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के 6 चरण पूरे होने के साथ ही दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर भी चुनाव संपन्न हो चुका है। मतदान के बाद दिल्ली की इन सातों सीटों को लेकर भाजपा, आप और कांग्रेस तीनों दल बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। दिल्ली में यह लोकसभा चुनाव इसलिए भी अहम हैं, क्योंकि अगले साल यानी 2020 में राज्य के विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में इन चुनावों को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए एक बड़ी चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है। लोकसभा चुनाव की इस गहमागहमी के बीच आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास भी लगातार सुर्खियों में हैं। कुमार विश्वास ने अब एक बार फिर इशारों-इशारों में दिल्ली के सीएम अरविद केजरीवाल पर कटाक्ष किया है।

'इस बार चाणक्य जंगल नहीं जाएगा'

'इस बार चाणक्य जंगल नहीं जाएगा'

रविवार को छठे चरण के तहत दिल्ली में भी सात लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले गए। दिल्ली में वोटिंग के बाद पूर्व आप नेता और कवि कुमार विश्वास ने इशारों इशारों में सीएम अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए लिखा, 'गुरू-मित्र-कवि और राष्ट्र को धोखा देने वाले के साथ जो किया जाता है, आज ठीक वैसा करने के लिए आभार दिल्ली। शिशुपाल के पूर्ण राजनैतिक वध में, बस अब "लगभग" दो सौ दिन और! इस बार चाणक्य जंगल नहीं जाएगा! जय हिंद।' आपको बता दें कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव के दौरान कुमार विश्वास इससे पहले भी कई बार ट्वीट कर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को निशाने पर ले चुके हैं।

'आप नैई दरवज्जा नई खोला'

इससे पहले बीते शनिवार को भी कुमार विश्वास ने ट्वीट कर केजरीवाल पर तंज कसा था। दरअसल, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल को लेकर ट्वीट किया कि वो उनकी सेहत के बारे में अफवाहें ना फैलाएं। शीला दीक्षित ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अरे भाई @ArvindKejriwal, मेरी सेहत को लेकर क्यों गलत अफवाहें फैला रहे हो? अगर कोई काम नहीं हो तो आ जाओ भोजन पर। मेरी सेहत भी देख लेना, भोजन भी कर लेना और अफवाहें फैलाए बिना चुनाव लड़ना भी सीख लेना।' शीला दीक्षित के इसी ट्वीट को कुमार विश्वास ने रिट्वीट करते हुए लिखा, 'बे तो तीन महीने से चक्कर लगा रए थे आपके दरवज्जे पै, आप नैई दरवज्जा नई खोला, हां नईं तो।'

येचुरी पर भी बरसे थे कुमार विश्वास

येचुरी पर भी बरसे थे कुमार विश्वास

हाल ही में कुमार विश्वास ने सीपीएम नेता सीताराम येचुरी पर भी हमला बोला था। येचुरी ने अपने एक बयान में कहा था कि रामायण और महाभारत भी हिंसा और लड़ाई के उदाहरणों से भरे हुए हैं। एक प्रचारक होने के नाते, आप इन महाकाव्यों का वर्णन करते हैं लेकिन फिर भी दावा करते हैं कि हिंदू हिंसक नहीं हो सकते? यह कहने के पीछे क्या तर्क है कि एक धर्म है जो हिंसा में संलग्न है और हम हिंदू हिंसा नहीं करते।' सीताराम येचुरी के बयान पर कुमार विश्वास ने ट्वीट किया, 'अपनी वैचारिकी की तरह, हे प्रचुर-कुपढ़ येचुरी जी, 23 मई के बाद अपने पराजय-कुल के अन्य रुदाली-साथियों के साथ जब रो-पीट कर निबट लें तो मेरे पास पधारें, रामकथा सुनने! पुण्य नहीं तो कम से कम दृष्टि का पूर्वाग्रह-शापित मोतियाबिंद तो दूर होगा! कभी यही शंका किसी और धर्म के ग्रंथ पर की?'

ये भी पढ़ें- दिल्ली की सात सीटों पर क्या है हार-जीत का ट्रैक रिकॉर्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+