क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
झारखंड की 2 सीटों पर कांग्रेस ने किया नामों का ऐलान, कीर्ति आजाद को मिला धनबाद से टिकट
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार को झारखंड की 2 सीटों पर नामों का ऐलान कर दिया। भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को धनबाद और खूंटी से कालीचरण मुंडा को टिकट दिया गया है। कीर्ति आजाद बिहार की दरभंगा सीट से 3 बार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं।
वे इसी साल फरवरी में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। हालांकि, बिहार गठबंधन के चलते दरभंगा सीट पर राजद का प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है। इसके चलते उन्हें कांग्रेस ने धनबाद से उतारा है। बता दें कि बीजेपी से बागी होकर कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति झा आजाद दरभंगा से ही चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन बिहार महागठबंधन में दरभंगा सीट राजद के हिस्से में चली गई और वहां अब्दुल बारी सिद्धकी को उम्मीदवार बनाया गया है।
English summary
Lok Sabha Elections 2019: Kirti Azad and Kalicharan Munda to contest for Congress from Dhanbad and Khunti, Jharkhand.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें