VIDEO: मंच पर रो पड़ीं जया प्रदा, पल्‍लू से आंसू पोछते हुए बोलीं- भाई होते हुए भी आजम ने नाचने वाली कहा

नोएडा। रामपुर लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार व अभिनेत्री जया प्रदा ने बुधवार को नामांकन किया और जनसभा में अपने प्रतिद्वंदी सपा नेता आजम खान पर निशाना साधा। जया प्रदा मंच पर ही फूट-फूटकर रोने लगीं, जिससे सभा में पहुंचे समर्थक भी भावुक हो गए और आंखें छलक आईं। जया प्रदा ने कहा कि रामपुर नहीं छोड़ना चाहती हूं। जया ने कहा कि मेरे ऊपर हमले हुए। तेजाब फेंकने की साजिश रची गयी लेकिन अब मैं बहुत खुश हूं, पूरा भाजपा परिवार मेरे साथ है। इस दौरान उनका गला रूंध गया और मंच पर फूट-फूटकर रोने लगीं।

VIDEO: मंच पर रो पड़ीं जया प्रदा, पल्‍लू से आंसू पोछते हुए बोलीं- भाई होते हुए भी आजम ने नाचने वाली कहा

कुछ क्षण के ​लिए उन्होंने अपना भाषण रोक​ दिया और आंसू पोछने लगीं। इससे उनके समर्थक भी भावुक हो गये और "हम आपके साथ हैं" के नारे के साथ पूरा जनसभा स्थल गूंज उठा। विपक्ष पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग गरीबों के ऊपर दबंगई करते हैं। गलत का विरोध करने पर जेल में भर देते हैं। भावुक स्वर में अपना आंचल फैलाते हुए उन्होंने कहा कि पहले जैसा अब मैं रोना नहीं चाहती, हंसना चाहती हूं। मुझे जीने का हक है। मैं सेवा करना चाहती हूं। भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि आजम खान ने नफरत की दीवार बनाई है।

आजम खान पर सीधा हमला बोलते हुए जया प्रदा ने कहा कि 2004 में जब 'मंत्रीजी' मुझे रामपुर लाए थे तो क्या उन्हें मालूम नहीं था कि मैं सिनेमा में काम करने वाली हूं? क्या उन्होंने मेरी फिल्मों को नहीं देखा? देखा है इसलिए मुझे मुंबई से लेकर आए थे। जया प्रदा ने आजम खान को अपना भाई बताते हुए कहा कि मैं आपको भाई-भाई कहती रही लेकिन भाई होते हुए भी राखी का महत्व आप नहीं पहचान पाए। भाई होते हुए भी आपने मुझे नाचने वाली कहा, भाई होते हुए आपने मुझे पाजेब कहा, अपशब्द कहा। जयाप्रदा ने बीजेपी और नरेंद्र मोदी की तारीफ की और कहा कि अब मैं पहले जैसी नहीं रही, मैं बहादुर हो गई हूं। अब चाहे जो हो मैं रामपुर की जनता के लिए काम करूंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+