आंध्र प्रदेशः गुंटूर से TDP सांसद गल्ला जयदेव के आवास और दफ्तर पर रेड

हैदराबाद। गुंटूर के सांसद जयदेव गाला के कार्यालय में मंगलवार देर रात आयकर विभाग की रेड पड़ी है। जयदेव गाला गुंटूर से टीडीपी के लोकसभा उम्मीदवार हैं। आयकर विभाग के अधिकारी अभी भी जयदेव गाला के ऑफिस में मौजूद हैं और किसी को भी ऑफिस के अंदर आने की अनुमति नहीं है। रेड की खबर पाकर जयदेव गाला ऑफिस पहुंच गए हैं और उनके साथ उनके समर्थकों की भीड़ भी मौजूद है।

आंध्र प्रदेशः गुंटूर से TDP सांसद गल्ला जयदेव के आवास और दफ्तर पर रेड

गौरतलब है कि धनपति जयदेव गाला पिछले कई दशक से राजनीति में सक्रिय हैं। जयदेव, अमर राजा ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक हैं। 2014 के चुनाव में जयदेव ने 683 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की थी। बताया जाता है कि जयदेव चित्तूर से हैं। उनकी पत्नी पद्मावती के पिता कृष्णा तेलुगु फिल्मों के बड़े अभिनेता रहे हैं।

उनका नाम एनटीआर और एएनआर के साथ लिया जाता है। कृष्णा के बेटे महेश बाबू सुपर स्टार हैं। हालांकि जयदेव अपने साथ एक खास किस्म की राजनीतिक और वित्तीय विरासत लेकर आए हैं, जो उन्हें ननिहाल से मिला। चंद्रबाबू नायडू भी चित्तूर से हैं। दोनों परिवारों में नजदीकी की बात कही जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+