Lok Sabha Elections 2019: अहमदाबाद ईस्ट से परेश रावल की जगह एचएस पटेल को BJP का टिकट
अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने हसमुख पटेल जो गुजरात के हमराईवाडी से विधायक हैं अहमदाबाद पूर्वी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है। साल 2014 में बॉलीवुड एक्टर परेश रावल इस सीट से सांसद थे और इस बार परेश रावल की जगह पर ही हसमुख पटेल को टिकट दिया गया है।

इससे पहले, परेश रावल ने कहा था: "मैंने 4-5 महीने पहले पार्टी को बताया था कि मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता। लेकिन, आखिरकार यह पार्टी का फैसला है। इस सीट पर संभावित उम्मीदवारों में सीके पटेल, वल्लभ काकड़िया और जगदीश पांचाल शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications