न्यूज 18-IPSOS Exit Poll: मोदी की सूनामी, बंपर बहुमत के साथ NDA की फिर से सरकार
न्यूज 18-IPSOS Exit Poll:बंपर बहुमत के साथ NDA की फिर से सरकार
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019(Lok Sabha Elections 2019) के आखिरी चरण का मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल्स (Exit Polls) के नतीजे सामने आने लगे हैं। लगभग सभी एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की ओर इशारा किया गया है। एग्जिट पोल के आंकड़े इशारा करते हैं कि एक बार फिर से केंद्र में मोदी की सरकार बनेगी
CNN News18-Ipsos एग्जिट पोल के मुताबिक लोकसभा चुनाव में एनडीए को 336 सीटें मिल सकती है। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ रहे यूपीए को महज 82 सीटों पर सिमटना पड़ सकता है। सातवें चरण के मतदान ते बाद सामने आए एग्जिट पोल के मुताबिक 542 सीटों में से NDA को 336 सीटें, अन्य को 124 सीटें और UPA को 82 सीट मिलने की संभावना दिख रही है।
Lok Sabha elections 2019
एनडीए: 336
यूपीए: 82
अन्य: 124
न्यूज 18 Ipsos एग्जिट पोल के मुताबिक 2019 में भाजपा अकेले दम पर सरकार बनाने दिख रही है।542 सीटों में से 276 भाजपा के खाते में आती दिख रही है तो वहीं कांग्रेस सिर्फ 46 सीटों पर सिमट सकती है। वहीं एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक सपा के खाते में 10 ,टीएमसी 38, बसपा 7, टीआरएस 12, बीजेडी 13, वाईएसआर कांग्रेस 13, लेफ्ट के खाते में 12 सीटें तो आम आदमी पार्टी के खाते में मात्र 1 सीटें आती दिख रही है। वहीं टीडीपी को 11 सीटें मिल सकती है।
पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल से पहले जानें कितने सटीक थे 2014 के एग्जिट पोल