चंद्रबाबू नायडू ने किया इस्लामिक बैंक और मुस्लिम डिप्टी सीएम का वादा
अमरावती। लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भी जनता से बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं। आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को घोषणा की कि तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) दोबारा राज्य की सत्ता में आती है तो वह एक मुस्लिम को अपना उप-मुख्यमंत्री बनाएंगे। इसके साथ-साथ चंद्रबाबू नायडू ने खास तौर पर मुसलमानों के लिए एक इस्लामिक बैंक खोलने का वादा भी किया है।

मुस्लिम सुमदाय को ब्याज मुक्त कर्ज देने का ऐलान
टीडीपी प्रमुख ने वोटिंग से ठीक पर बड़ा ऐलान करते हुए मुस्लिम समुदाय को ब्याज मुक्त कर्ज देने की पेशकश भी की। शुक्रवार को कुरनूल जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि आज एक पवित्र दिन है, आप सभी को टीडीपी को वोट देने का संकल्प करना चाहिए और मैं दोबारा सत्ता में आया तो मुस्लिम उप-मुख्यमंत्री बनाउंगा। चंद्रबाबू नायडू ने सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

पीएम मोदी और बीजेपी पर साधा निशाना
बीजेपी पर निशाना साधने के लिए चंद्रबाबू नायडू ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के ब्लॉग का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि उनके लिए सेल्फ फर्स्ट और कंट्री लास्ट है। बता दें कि चंद्रबाबू पहले भी पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधते रहे हैं। लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले टीडीपी और कांग्रेस एक मंच पर भी दिखे थे। लेकिन अंत में गठबंधन पर बात नहीं बन पाई।

सात चरणों में होंगे चुनाव
बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। 11 अप्रैल से 19 मई के बीच कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। सात चरणों की बात करे तो 11 अप्रैल को पहला चरण, 18 अप्रैल को दूसरा चरण, 23 अप्रैल को तीसरा चरण, 29 अप्रैल को चौथा चरण, 6 मई को पांचवां चरण, छठवां चरण 12 मई को और आखिरी और सातवें चरण के लिए 19 मई को वोटिंग होगी।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications