Lok Sabha Elections 2019: पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा, बीजेपी ने चुनाव आयोग से की टीएमसी की शिकायत

कोलकाता। भाजपा ने पश्‍चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी को चिट्ठी लिखी है। आरोप लगाया है कि नौ लोकसभा क्षेत्रों में हिंसा हुई है। पार्टी ने 417 शिकायतें दीं जिसमें से 227 पर कार्रवाई हुई, 190 शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया।

Lok Sabha Elections 2019: पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा, बीजेपी ने चुनाव आयोग से की टीएमसी की शिकायत

वोटिंग के बाद तृणमूल कांग्रेस करा सकती है नरसंहार: निर्मला सीतारमण

भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सातवें चरण में 58 सीटों पर मतदान हो रहा है और पश्चिम बंगाल में 9 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल से आने वाली रिपोर्टों के अनुसार 6 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसा की जा रही है। सीतारमण ने कहा कि बंगाल में 6 सीटों में हिंसक घटनाएं हो रही हैं। हमारे प्रत्याशियों के ऊपर हमला और खुलेआम टीएमसी के कार्यकर्ता वोटरों को पोलिंग बूथ के अंदर जाने से रोक रहे हैं।

वोटरों को स्वतंत्र मतदान करने से रोका जा रहा है। हमारी मांग है कि मतदाताओं को जो टीएमसी कार्यकर्ता धमकी दे रहे हैं, उसका चुनाव आयोग ने संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री जो पहले से इंच-इंच बदला लेने की बात करती हैं, हमें डर है कि मतदान खत्म होने के बाद वहां टीएमसी द्वारा जनसंहार शुरू न हो जाए, इसलिए हमारी मांग है कि आदर्श आचार संहिता लागू रहने तक केंद्रीय सुरक्षा बल वहां रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+