दिल्ली में कई मौजूदा सांसदों के टिकट काटने की तैयारी में भाजपा, ये नाम चर्चा में
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सत्ताधारी पार्टी बीजेपी सहित तमाम दल उम्मीदवारों के नामों पर मंथन कर रहे हैं। वहीं, दिल्ली में बीजेपी के उम्मीदवारों को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि पार्टी कई वर्तमान सांसदों का टिकट काट सकती है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी सात लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी।

गौतम गंभीर को नई दिल्ली से टिकट दे सकती है बीजेपी
सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि शुक्रवार को बीजेपी का दामन थामने वाले गौतम गंभीर को भी पार्टी लोकसभा चुनाव में टिकट दे सकती है। पार्टी गौतम गंभीर को नई दिल्ली से टिकट दे सकती है। नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी भाजपा सांसद हैं। ऐसे में मीनाक्षी लेखी का टिकट काटा जा सकता है। जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता और खुर्जा सीट से चार बार के सांसद अशोक प्रधान या बीजेपी नेता अनीता आर्या को उत्तर पश्चिमी दिल्ली से टिकट दिया जा सकता है।

मीनाक्षी लेखी, उदित राज और महेश गिरि का टिकट काट सकती है बीजेपी
उत्तर पश्चिमी दिल्ली से फिलहाल उदितराज सांसद हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी उदितराज को उत्तर प्रदेश की किसी सीट से चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी को पार्टी टिकट दे सकती है। इसके अलावा भाजपा के कद्दावर नेता डॉ. हर्षवर्धन को पार्टी चांदनी चौक के बजाय पूर्वी दिल्ली सीट से मैदान में उतार सकती है। पूर्वी दिल्ली से इस वक्त महेश गिरि सांसद हैं।

विजय गोयल को चांदनी चौक से टिकट दे सकती है पार्टी
ऐसे में महेश गिरि का टिकट कट सकता है जबकि चांदनी चौक से पार्टी विजय गोयल को चुनाव मैदान में उतार सकती है। जिन उम्मीदवारों पर पार्टी भरोसा जता सकती है उनमें दक्षिणी दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी भी हैं। पार्टी बिधूड़ी को दक्षिणी दिल्ली से एक बार फिर चुनाव मैदान में उतार सकती है। दूसरी तरफ, साहिब सिंह वर्मा के बेटे परवेश वर्मा को पार्टी पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से फिर टिकट दे सकती है।
-
दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारी पुलिस तैनाती के बीच समाचार एजेंसी यूएनआई के कार्यालय को सील करने का आदेश दिया। -
Delhi School: दिल्ली के स्कूलों पर बढ़ते नामांकन का दबाव -
Aparna Yadav पति प्रतीक संग पहुंची आइसलैंड, तालाक की अटकलों के बीच पानी में मस्ती करती आईं नजर, देंखे Photos -
Palam Fire Incident: पालम अग्निकांड पर भड़के सौरभ भारद्वाज, दिल्ली सरकार पर लगाया गंभीर आरोप -
Puducherry Elections 2026: बीजेपी की 9 उम्मीदवारों की सूची जारी, नमशिवायम को भी चुनावी मैदान में उतारा -
धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, 4 साल बाद कैबिनेट विस्तार, जानिए वो 5 चेहरे जो बने मंत्री -
गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 'हैट्रिक' -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate












Click it and Unblock the Notifications